Drishyam 3 VS Karuppu: वीकएंड पर 'दृश्यम 3' और 'करुप्पु' के कलेक्शन में इजाफा होता हुआ नजर आ रहा है। यह दोनों फिल्में रिलीज होने के कई दिनों बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए हुए हैं।
सिनेमाघरों में साउथ की फिल्मों 'दृश्यम 3' और 'करुप्पु' का दबदबा है। दोनों ही फिल्मों को दर्शक प्यार दे रहे हैं। दर्शकों को इन फिल्मों की कहानी और कलाकारों का अभिनय पसंद आ रहा है। ये फिल्में बॉलीवुड की फिल्मों पर भारी पड़ रही हैं। वीकएंड पर दोनों फिल्मों का कलेक्शन बढ़ता हुआ दिख रहा है। आइए जानते हैं शनिवार को दोनों फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है?
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
दृश्यम 3
- फोटो : सोशल मीडिया
'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मलयालम के अभिनेता मोहनलाल की अदाकारी वाली फिल्म 'दृश्यम 3' की रिलीज का आज दसवां दिन है। यह फिल्म 21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
आज इस फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 3.66 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 89.91 करोड़ रुपये हो गया है। अगर फिल्म का कलेक्शन इसी तरह से जारी रहा, तो यह जल्द ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जाएगी।
विज्ञापन
3 of 5
दृश्यम 3
- फोटो : इंस्टाग्राम@aashirvadcine
फिल्म का अब तक का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की शुरुआत अच्छी रही थी।
पहले दिन इसने 15.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
पहले हफ्ते में इसने 81.95 करोड़ रुपये कमाए थे।
बीते कल यानी शुक्रवार को इसने 4.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
फिल्म 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो'
- फोटो : इंस्टाग्राम
दोनों फिल्मों को टक्कर
'करुप्पु' और 'दृश्यम 3' को बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों से चुनौती मिल रही है। इसके बावजूद दोनों फिल्में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। इन फिल्मों को टक्कर देने के लिए फिलहाल सिनेमाघरों में 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो', 'पति पत्नी और वो दो', 'चांद मेरा दिल', 'कृष्णावतारम: पार्ट 1' और 'राजा शिवाजी' लगी हुई हैं। इन सभी फिल्मों की कमाई काफी कम हो गई है।