Karuppu Vs Drishyam 3 Box Office Collection: निर्देशक आरजे बालाजी की साउथ फिल्म 'करुप्पु' 15 मई को रिलीज हुई थी। वहीं मोहनलाल की मलयालम फिल्म 'दृश्यम 3' 21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। जानिए दोनों फिल्मों ने आज गुरुवार को कितने का कलेक्शन कर लिया है।
बॉलीवुड के अलावा तमिल और मलयालम की फिल्में सिनेमाघरों में लगी हुई हैं। इस लिस्ट में सूर्या की फिल्म 'करुप्पु' और मोहनलाल की फिल्म 'दृश्यम 3' शामिल हैं। इन दोनों ही फिल्मों ने बॉलीवुड की फिल्मों को पछाड़ दिया है। 'करुप्पु' को रिलीज हुए आज 14 दिन हो गए हैं, तो वहीं 'दृश्यम 3' की रिलीज को आज पूरे आठ दिन हुए हैं। जानिए इन दोनों फिल्मों ने आज कितनी की कमाई की है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
फिल्म 'करुप्पु'
- फोटो : इंस्टाग्राम
'करुप्पु' का अब तक का कलेक्शन
पहला दिन
15.50 करोड़ रुपये
दूसरा दिन
24.15 करोड़ रुपये
तीसरा दिन
28.35 करोड़ रुपये
चौथा दिन
14.30 करोड़ रुपये
पांचवां दिन
12.75 करोड़ रुपये
छठा दिन
10.70 करोड़ रुपये
सातवां दिन
8.10 करोड़ रुपये
पहला हफ्ता (कुल)
113.85 करोड़ रुपये
8वां दिन
7.80 करोड़ रुपये
9वां दिन
12.45 करोड़ रुपये
10वां दिन
14.75 करोड़ रुपये
11वां दिन
5.90 करोड़ रुपये
12वां दिन
4.45 करोड़ रुपये
13वां दिन
4 करोड़ रुपये
वहीं आज 14वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है
विज्ञापन
3 of 6
'करुप्पु'
- फोटो : X
'करुप्पु' का 14वें दिन का कलेक्शन
सूर्या की फिल्म 'करुप्पु' ने आज गुरुवार को 14वें दिन 3.47 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म ने दूसरे हफ्ते कुल 52.82 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं आरजे बालाजी के निर्देशन में बनी इस साउथ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 166.67 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
4 of 6
दृश्यम 3
- फोटो : सोशल मीडिया
'दृश्यम 3' का अब तक का कलेक्शन
'दृश्यम 3' ने पहले दिन 15.85 करोड़ रुपये की कमाई से शुरुआत की थी।
इस फिल्म ने दूसरे दिन 11.05 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 13.70 करोड़ रुपये की कमाई की है।
चौथे दिन फिल्म ने 13.85 करोड़ रुपये और पांचवें दिन 7.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
छठे दिन फिल्म ने 6.50 करोड़ रुपये और सातवें दिन 6.65 करोड़ रुपये की कमाई की है।
वहीं आज आठवें दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है।
विज्ञापन
5 of 6
'दृश्यम 3'
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
'दृश्यम 3' का 8वें दिन का कलेक्शन
मोहनलाल की फिल्म 'दृश्यम 3' ने आज आठवें दिन गुरुवार को 4.33 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं इस सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल अब तक कुल 79.63 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है, जो आगे लगातार बढ़ता रहेगा।
इन फिल्मों से है मुकाबला
'करुप्पु' और 'दृश्यम 3' की बॉक्स ऑफिस पर इन बॉलीवुड फिल्मों से टक्कर है। इस लिस्ट में 'पति पत्नी और वो दो', 'चांद मेरा दिल', 'आखिरी सवाल', 'कृष्णावतारम: पार्ट 1' और 'राजा शिवाजी' जैसी फिल्में शामिल हैं।