पिछले साल बड़ी-बड़ी फिल्मों के बीच साउथ की एक ऐसी छोटे बजट की फिल्म ने दस्तक दी थी, जिसके बॉक्स आंकड़ों ने सबको हिलाकर रख दिया था। हम बात कर रहे हैं 'कांतारा' की। ऋषभ शेट्टी द्वारा निर्देशित, लिखित और अभिनीत इस फिल्म ने न केवल देश में बल्कि विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी देखने-दिखाने लायक गदर मचाया था। फिल्म की सफलता के बाद ही इसके दूसरे पार्ट का एलान कर दिया गया था, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया था। ऐसे में प्रशंसक 'कांतारा 2' के हर अपडेट पर नजर रखते हैं और आज फिल्म को लेकर एक बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है।