फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atlee: 'जवान' के डायरेक्टर एटली ने दिखाई बेटे की पहली झलक, नाम से है शाहरुख खान का खास कनेक्शन

Sun, 07 May 2023 06:05 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एटली, प्रिया मोहन - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ के सुपरहिट डायरेक्टर एटली इन दिनों अपनी आगामी फिल्म जवान को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म में शाहरुख खान लीड रोल में नजर आने वाले हैं, जिसकी वजह से दर्शक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल, डायरेक्टर इन दिनों मुंबई में हैं। 
Ranbir Kapoor: बॉलीवुड पर रणबीर कपूर का बड़ा बयान, इंडस्ट्री की कमी गिनाते हुए बुलाया 'कन्फ्यूज्ड'
विज्ञापन

2 of 5
एटली, प्रिया मोहन - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में वह अपनी पत्नी के साथ सिद्धिविनयाक मंदिर दर्शन करने पहुंचे। सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो में एटली अपनी पत्नी और बेटे के साथ नजर आ रहे हैं। बता दें  कि यह पहला मौका है जब उन्होंने बेटे की झलक दिखाई है। 
Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी ने खोले सफल शादी के राज, रियल लाइफ में भी साबित हुए फैमिली मैन
विज्ञापन

3 of 5
डायरेक्टर एटली और प्रिया - फोटो : सोशल मीडिया
इस फोटो को एटली की पत्नी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। साथ ही दोनों ने अपने बेटे के नाम का खुलासा भी कर दिया है। पत्नी के पोस्ट को रीट्वीट करते हुए एटली ने लिखा, ''हां इसका नाम मीर है। आप लोगों की दुआओं और आशीर्वाद की जरूरत है।''
IPL 2023: पति विग्नेश संग मैच देखने पहुंचीं नयनतारा, चेन्नई का बढ़ाया हौसला, धोनी की एंट्री पर जमकर बजाईं ताली

4 of 5
डायरेक्टर एटली और प्रिया - फोटो : सोशल मीडिया
मीर नाम के कई सुंदर अर्थ हैं। इसका अर्थ एक प्रमुख या लीडर भी होता है। इस पोस्ट पर सबसे पहले प्रतिक्रिया देने वालों में एक्ट्रेस सामंथा भी हैं। उन्होंने हार्ट इमोजी के साथ दोनों को बधाई दी है। बता दें कि मीर नाम से शाहरुख खान का भी खास कनेक्शन है। उनके पिता का नाम मीर ताज मोहम्मद खान था। शाहरुख के एनजीओ का नाम भी मीर फाउंडेशन है। 
Shah Rukh Khan: जवान की रिलीज डेट में बदलाव पर फैंस ने इस तरह किया रिएक्ट, शाहरुख खान ने दिए मजेदार जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डायरेक्टर एटली और प्रिया - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि एटली ने आठ साल तक डेट करने के बाद 2017 में टीवी एक्ट्रेस कृष्णा प्रिया से शादी की है। 31 जनवरी को दोनों माता पिता बने थे। एटली और प्रिया एक प्रोडक्शन हाउस 'A for Apple Production' के मालिक हैं। उन्होंने अपने बैनर तले दो फिल्मों का सफलतापूर्वक निर्माण किया है।
Jawan: 'जवान' के पोस्टर में शाहरुख खान को पट्टियों से बंधा देख अबराम ने खो दिया होश, पापा को बताया 'ममी'!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें