फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Darshan Thoogudeepa: रीढ़ की सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती हुए अभिनेता दर्शन? पत्नी विजयलक्ष्मी भी हैं साथ

Sat, 02 Nov 2024 10:51 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kannada actor Darshan Thoogudeepa: हाई कोर्ट ने 30 अक्तूबर को चिकित्सा आधार पर कन्नड़ अभिनेता को जमानत दी थी। अब एक रिपोर्ट के अनुसार, दर्शन थुगुदीपा को पीठ दर्द के कारण बेंगलुरु के केंगेरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
1 of 5
दर्शन थुगुदीपा - फोटो : सोशल मीडिया
कर्नाटक उच्च न्यायालय द्वारा रेणुकास्वामी हत्या मामले में दर्शन थुगुदीपा को छह सप्ताह की अंतरिम जमानत दिए जाने के बाद, उन्हें कथित तौर पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हाई कोर्ट ने 30 अक्तूबर को चिकित्सा आधार पर कन्नड़ अभिनेता को जमानत दी थी। अब एक रिपोर्ट के अनुसार, दर्शन थुगुदीपा को पीठ दर्द के कारण बेंगलुरु के केंगेरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

2 of 5
दर्शन थुगुदीपा - फोटो : सोशल मीडिया
दर्शन के साथ थीं पत्नी
बताया जा रहा है कि हत्या के आरोपी अभिनेता के साथ उनकी पत्नी विजयलक्ष्मी भी अस्पताल गई थीं। रिपोर्ट के अनुसार, दर्शन के डॉक्टर डॉ. नवीन अप्पाजी गौड़ा ने कहा कि वे मामले को समझने के लिए एक्स-रे, एमआरआई और ब्लड टेस्ट करेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
दर्शन थुगुदीपा - फोटो : इंस्टाग्राम @darshanthoogudeepashrinivas
जांच के बाद लेंगे फैसला
इसके अलावा, नवीन गौड़ा ने कहा कि उन्हें दर्शन की पिछली एमआरआई रिपोर्ट नहीं मिली है और इसलिए वह उनके लिए एक एमआरआई करेंगे। उन्होंने कहा, "जांच के बाद, हमें पता चलेगा कि समस्या क्या है और क्या ऑपरेशन (रीढ़ की सर्जरी) की आवश्यकता है या फिजियोथेरेपी ही काफी है।"

4 of 5
दर्शन थुगुदीपा - फोटो : इंस्टाग्राम
बेटे का मनाया था जन्मदिन
इस बीच, पहले की रिपोर्ट्स में बताया गया था कि दर्शन थुगुदीपा जमानत मिलने के बाद अपने बेटे का जन्मदिन मनाने के लिए अपने घर गए थे। जैसा कि वन इंडिया ने दावा किया है। दर्शन की पत्नी विजयलक्ष्मी अपने घर के बाहर अपने पति का इंतजार कर रही थीं। वह जेल में रहने के दौरान दर्शन का समर्थन करती रही हैं। विजयलक्ष्मी ने अपने पति की रिहाई के लिए प्रार्थना करते हुए कई मंदिरों का दौरा भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दर्शन थुगुदीपा-पवित्रा गौड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
इस मामले को लेकर हैं दोषी
बता दें कि दर्शन थुगुदीपा को 11 जून को रेणुकास्वामी की हत्या में गिरफ्तार किया गया था। अगर रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेता ने कथित तौर पर पीड़िता की हत्या कर दी क्योंकि उन्होंने पूर्व प्रेमिका और अभिनेत्री पवित्रा गौड़ा के खिलाफ कुछ अश्लील कमेंट की थीं। जेल के अंदर कई महीने बिताने के बाद, अभिनेता को आखिरकार मेडिकल आधार पर हाई कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी।

Bigg Boss 18: घरवालों के झगड़ों को सुलझाने के लिए आ रहे हैं भोजपुरिया किंग रवि किशन? भाईजान की लेंगे जगह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें