एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स के पदाधिकारियों के सामूहिक इस्तीफे के दो महीने बाद अभिनेता और केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने नई कार्य समिति बनाने की पहल की है।
अभिनेता और केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने घोषणा की है कि एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स (एएमएमए) की जल्द ही एक नई कार्यकारी समिति का गठन किया जाएगा। अध्यक्ष मोहनलाल सहित पदाधिकारियों की ओर से सामूहिक इस्तीफा दिए जाने के दो महीने बाद अभिनेता ने यह बयान मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए दिया। Darshan Thoogudeepa: जमानत मिलने के बाद पत्नी विजयलक्ष्मी के घर पहुंचे अभिनेता दर्शन, बेटे का मनाया जन्मदिन
विज्ञापन
2 of 5
सुरेश गोपी
- फोटो : इंस्टाग्राम- सुरेश गोपी
सुरेश गोपी ने दिए सवालों के जवाब
जब उनसे सवाल किया गया कि नई समिति के गठन कब होगा और क्या इस मामले पर कोई चर्चा हुई है? तो सुरेश ने जानकारी दी कि हालिया बैठक उस प्रक्रिया की शुरुआत है। उन्होंने कहा, "जिम्मेदार लोगों को अब आगे आना चाहिए।" पिछली समिति के सामूहिक इस्तीफे पर उनके विचार के बारे में पूछे जाने पर सांसद ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया। उन्होंने कहा, "मैंने अपनी राय संगठन के साथ साझा की है।" साथ ही, उन्होंने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया कि मोहनलाल एएमएमए के अध्यक्ष के रूप में वापस आएंगे या नहीं।
विज्ञापन
3 of 5
सुरेश गोपी
- फोटो : इंस्टाग्राम- सुरेश गोपी
चुनाव कराने का समय 2025 तक
फिलहाल, एक तदर्थ समिति ने एएमएमए का अस्थायी नेतृत्व संभाला है। संगठन के नियमों के अनुसार इस्तीफा देने वाली कार्यकारी समिति के सदस्य इस अंतरिम समिति में काम करते हैं। एएमएमए के पूर्व उपाध्यक्ष जयन चेरथला ने मीडिया को बताया कि सुरेश गोपी ने तदर्थ समिति के कामकाज पर भरोसा और संतुष्टि व्यक्त की है। जयन ने यह भी कहा कि उनके पास चुनाव कराने के लिए जून 2025 तक का समय है, उन्होंने कहा कि नई कार्यकारी समिति के बारे में चर्चा बाद में की जाएगी।
4 of 5
अभिनेता सिद्दीकी
- फोटो : एक्स
रिपोर्ट से मची इंडस्ट्री में खलबली
गौरतलब है कि जस्टिस हेमा समिति की रिपोर्ट के जारी होने के बाद कई अभिनेत्रियों ने अपने साथ हुए शोषण की बात कही थी। आरोपियों में से एक एएमएमए महासचिव सिद्दीकी भी थे, जिन पर एक महिला अभिनेता ने बलात्कार का आरोप लगाया था और इसके कारण उन्हें संगठन से इस्तीफा देना पड़ा।