फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanguva: सेंसर बोर्ड से पास हुई 'कंगुवा', सूर्या की फिल्म को मिला ये सर्टिफिकेट

Fri, 08 Nov 2024 05:48 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सूर्या की आगामी फिल्म कंगुवा को लेकर नया अपडेट आया है। इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने यू/ए सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया है। अब यह फिल्म 14 नवंबर को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन
1 of 5
कंगुवा - फोटो : इंस्टाग्राम@actorsuriya
तमिल सुपरस्टार सूर्या की फिल्म कांगुवा का लोगों को लंबे समय से इंतजार है। पहले यह फिल्म अक्तूबर में रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसकी तारीख को आगे बढ़ा दिया गया। अब फिल्म 14 नवंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है। बाल दिवस के मौके पर रिलीज होने जा रही है इस फिल्म से दर्शकों को काफी ज्यादा उम्मीदें हैं।
विज्ञापन

2 of 5
कंगुवा - फोटो : यूट्यूब
फिल्म को मिला ये सर्टिफिकेट
फिल्म का निर्देशन शिवा ने किया है। फिल्म की रिलीज डेट नजदीक आने के साथ ही अब इसे सेंसर बोर्ड से भी पास कर दिया गया है। इस बात की जानकारी खुद फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। फिल्म को सेंसर बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन की ओर से यू/ए सर्टिफिकेट दिया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
कंगुवा - फोटो : यूट्यूब
निर्माताओं ने दी जानकारी
प्रोडक्शन हाउस की ओर से इसको लेकर पोस्ट किया गया, "एक अद्वितीय एडवेंचर का हम सभी को इंतजार है। हमारी महान कृति कंगुवा को यू/ए सर्टिफिकेट दिया गया है। इसे थ्रीडी में अनुभव करने के लिए तैयार हो जाइए।"

4 of 5
कंगुवा - फोटो : यूट्यूब
इन भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म
केई ग्ननवेल राजा के स्टूडियो ग्रीन की ओर से निर्मित इस फिल्म में बॉबी देओल, दिशा पाटनी, मृणाल ठाकुर, योगी बाबू, कोवई सरला और रेडिन किंग्सले जैसे कलाकार हैं। 'कंगुवा' का संगीत देवी श्री प्रसाद ने दिया है। तकनीकी टीम की बात करें तो वेत्री पलानीसामी ने फिल्म का छायांकन और निषाद यूसुफ द्वारा संपादन शामिल किया गया है। हाल ही में उनका निधन हो गया था। यह फिल्म तमिल, तेलुगु, मलयालम, हिंदी और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगुवा - फोटो : सोशल मीडिया
इन फिल्मों में दिखेंगे सूर्या
वर्क फ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के बाद सूर्या जल्द ही कार्तिक सुब्बाराज की फिल्म में नजर आने वाले हैं। इसे फिलहाल अस्थाई तौर पर सूर्या 44 नाम दिया गया है। वहीं, उनकी फिल्म सूर्या 45 का निर्देशन आरजे बालाजी करने वाले हैं।
Laapataa Ladies: 'ऑस्कर एक लॉबी जैसा', लापता लेडीज के नामांकन पर फिल्म निर्माता पायल कपाड़िया ने की बात
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें