फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanush: धनुष निर्देशित 'इडली कढ़ाई' इस दिन होगी रिलीज, अभिनेता ने साझा किया फिल्म का पोस्टर

Fri, 08 Nov 2024 12:58 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता धनुष अपनी निर्देशित चौथी फिल्म के साथ पर्दे पर नजर आने वाले हैं। धनुष की फिल्म 'इडली कढ़ाई' की रिलीज डेट सामने आ गई है। आइए आपको बताते हैं किस दिन रिलीज होगी ये फिल्म।
विज्ञापन
1 of 5
धनुष की फिल्म 'इडली कढ़ाई' का पोस्टर - फोटो : इंटाग्राम @dhanushkraja
तमिल अभिनेता धनुष अपनी निर्देशित फिल्म 'इडली कढ़ाई' के साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। यह धनुष की निर्देशित चौथी फिल्म है। फिल्म में नित्या मेनन सह-भूमिका में नजर आने वाली हैं। आज यानी 8 नवंबर को फिल्म का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर जारी किया गया है।
विज्ञापन

2 of 5
धनुष - फोटो : इंस्टाग्राम @dhanushkraja
धनुष ने शेयर किया नई फिल्म का पोस्टर
फिल्म का शानदार पोस्टर साझा करते हुए धनुष ने फिल्म की रिलीज को लेकर घोषणा की है। उन्होंने बताया कि यह फिल्म 10 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के पोस्टर को उनके प्रशंसक काफी पसंद कर रहे हैं। इससे पहले भी धनुष फिल्म को कुछ पोस्टर साझा कर चुके हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
धनुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्रशंसकों ने की फिल्म की तारीफ
धनुष निर्देशित ये फिल्म तमिल भाषा में रिलीज होगी। अभिनेता धनुष ने अपनी फिल्म को लेकर जैसी ही घोषणा की, प्रशंसकों ने इस फिल्म को तेलुगू में रिलीज करने की मांग की। धनुष के प्रशंसक इस फिल्म को देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। धनुष इस पोस्टर में एक झोपड़ी की ओर जाते नजर आ रहे हैं।

4 of 5
धनुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
नीलावुकु एन मेल एन्नाडी कोबाम का भी निर्देशन किया
प्रियंका, धनुष के निर्देशन वाली तीसरी फिल्म 'नीलावुकु एन मेल एन्नाडी कोबाम' में नजर आएंगी। इस फिल्म से अभिनेत्री प्रियंका मोहन का पहला सिंगल 'गोल्डन स्पैरो' अब यूट्यूब पर 50 मिलियन से अधिक व्यूज के साथ धूम मचा रहा है। अब अभिनेत्री ने खुलासा करते हुए बताया है कि कैसे उन्हें ये गाना मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'कुबेर' - फोटो : इंस्टाग्राम @amigoscreations_official
कुबेर को लेकर भी चर्चा में हैं अभिनेता
साउथ सुपरस्टार धनुष इन दिनों फिल्म 'कुबेर' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। शेखर कम्मुला द्वारा निर्देशित 'कुबेर' धनुष और सुपरस्टार नागार्जुन के बीच पहला सहयोग है। फिल्म में रश्मिका मंदाना मुख्य नायिका की भूमिका में हैं। फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। निर्माताओं का लक्ष्य 2025 की पहली तिमाही में फिल्म को रिलीज करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें