तमिल सुपरस्टार सूर्या की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म कंगुवा बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप होती दिखाई दे रही है। बड़े बजट में बनाई गई इस फिल्म ने अब तक अपनी लागत भी नहीं जुटाई है। यह अब तक 100 करोड़ का कारोबार करने में भी नाकाम रही है। फिल्म के निर्देशक सिरुथई शिवा ने इस फिल्म को एक महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के रूप में प्रस्तुत किया था, लेकिन फिल्म दर्शकों की अपेक्षाएं पूरी करने में पूरी तरह से असफल रही है।