फिल्म 'ब्रदीनाथ'
- फोटो : सोशल मीडिया
ब्रदीनाथ
फिल्म 'ब्रदीनाथ (2011)' में अल्लू अर्जुन ने बद्री नाम के लड़के का रोल किया, जो कि एक मार्शल आर्ट एक्सपर्ट है। उसके आध्यात्मिक गुरु उसे बद्रीनाथ मंदिर का रक्षक बना देते हैं। इसके बाद ब्रदी कभी विवाह नहीं कर सकता है, ना ही प्रेम कर सकता है। फिर बद्री की जिंदगी में अलकनंदा नाम की लड़की आती है, जो कि एक नास्तिक है। अलकनंदा का ईश्वर में विश्वास बद्री फिर से जगाता है। अलकनंदा को बद्री से प्यार हो जाता है। आखिर में कैसे बद्री अलकनंदा को स्वीकार करता है, यही फिल्म की कहानी है।