फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian: इंडियन 2 से पहले कमल हासन के फैंस को मिली बड़ी सौगात, दोबारा पर्दे पर रिलीज होगा फिल्म का पहला भाग

Sun, 26 May 2024 04:55 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इंडियन - फोटो : यूट्यब
शंकर शनमुगम के निर्देशन में साल 1996 में बनी फिल्म इंडियन को कल्ट का दर्जा प्राप्त है। इस फिल्म में कमल हासन के सेनापति के किरदार ने लोगों को काफी ज्यादा प्रभावित किया था। फिल्म में वे डबल रोल में नजर आए थे। साउथ के साथ इसकी हिंदी डब को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। 
Suhagan Chudail: इस दिन से कहर बरपाएगी 'सुहागन चुड़ैल', जानें कब शुरू हो रहा है निया शर्मा का शो

 
विज्ञापन

2 of 5
इंडियन 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@ikamalhaasan
अब 28 वर्षों के बाद इसका सीक्वल आने जा रहा है, जिसमें कमल हासन एक बार फिर से अपने इस किरदार को दोहराते नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को तमिल, तेलुगु और हिंदी में इस साल 12 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। कमल हासन की इस फिल्म का इंतजार लोगों को लंबे समय से है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
इंडियन - फोटो : यूट्यब
इस बीच फिल्म के बड़े पर्दे पर दस्तक देने से पहले निर्माता एएम रत्नम ने कमल हासन के फैंस को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एलान किया है कि इंडियन 2 से पहले 7 जून को फिल्म का पहला भाग दुनियाभर के सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज किया जाएगा। माना जा रहा है कि इसके पीछे का उद्देश्य लोगों को सीक्वल से पहले इसके पहले भाग की कहानी से दोबारा रूबरू कराने का है। 

4 of 5
इंडियन - फोटो : यूट्यब
इंडियन में मुख्य भूमिका में कमल हासन और मनीषा कोइराला नजर आई थीं। फिल्म में एआर रहमान का संगीत था। अब लंबे समय के बाद यह फिल्म दोबारा तमिल और तेलुगु भाषा में बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही है। वहीं, इंडियन 2 की बात करें तो फिल्म में काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, बॉबी सिम्हा, प्रिया भवानी शंकर, समुथिरकानी और सिद्धार्थ भी अभिनय करते नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कमल हासन - फोटो : एक्स
वर्क फ्रंट की बात करें तो कमल हासन इंडियन 2 के अलावा कल्कि 2898 में भी नजर आने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म में वे अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म में प्रभास, अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिकाओं में हैं। नाग अश्विन के निर्देशन में बनी यह फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
Video Interview Panchayat 3: सचिवजी की ‘पंचायत’ का लौकी कनेक्शन, और क्या हुआ जब ‘जीतू सर’ को नहीं मिली नौकरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें