फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rashmika Mandanna: पर्दे पर नहीं थमने वाला रश्मिका मंदाना का जादू, इन 5 फिल्मों से तोड़ेंगी पिछले सभी रिकॉर्ड

Sun, 26 May 2024 01:02 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रश्मिका मंदाना के लिए साल 2024 काफी लकी होने वाला है। आगामी दिनों में अभिनेत्री कई बेहतरीन फिल्मों में जलवा बिखेरती नजर आएंगी।
 
विज्ञापन
1 of 6
रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्में - फोटो : अमर उजाला
साउथ हसीना रश्मिका मंदाना ने पैन इंडिया फिल्म 'पुष्पा' में काम कर नॉर्थ बेल्ट में भी अपनी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग बना ली। इसके बाद अभिनेत्री को 'गुड बाय' और 'मिशन मजनू' में देखा गया। हालांकि, रश्मिका को साल 2023 की आखिरी में रिलीज हुई संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म 'एनिमल' से अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल हुई। रणबीर कपूर अभिनीत इस फिल्म में नेशनल क्रश का अभिनय काबिल-ए-तारीफ रहा है। रश्मिका की ब्रैंड वैल्यू का ही नतीजा है कि दिन-ब-दिन उनकी डिमांड बढ़ती ही जा रही है। आने वाले दिनों में रश्मिका को एक नहीं, दो नहीं, तीन नहीं बल्कि पांच बहुप्रतीक्षित फिल्मों में देखा जाएगा। आइए इनकी सूची पर गौर फरमा लेते हैं-
विज्ञापन

2 of 6
रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम
विक्की कौशल अभिनीत बहुप्रतीक्षित ऐतिहासिक ड्रामा 'छावा: द ग्रेट वॉरियर' अपने एलान के बाद से ही चर्चाओं में है। फिल्म की कहानी महान मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। इसका निर्देशन लक्ष्मण उतेकर कर रहे हैं। 'छावा: द ग्रेट वॉरियर' का निर्माण दिनेश विजन और जियो स्टूडियोज द्वारा किया गया है, और इसके 2024 में रिलीज होने की उम्मीद है। मूवी में रश्मिका मंदाना बतौर मुख्य अभिनेत्री शामिल हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम
रश्मिका मंदाना ने कुछ समय पहले अपनी नई फिल्म का एलान कर फैंस को बड़ा तोहफा दिया था। वह 'द गर्लफ्रेंड' नामक एक रोमांचक लव स्टोरी में मुख्य भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह उनके सात साल के करियर की 24वीं फिल्म होगी। उम्मीद की जा रही है कि 'द गर्लफ्रेंड' में रश्मिका ही नायक होंगी। इसे थ्रिलर लव स्टोरी फिल्म माना जा रहा है। राहुल रवींद्रन के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का निर्माण अल्लू अरविंद की 'गीता आर्ट्स' के बैनर तले किया जा रहा है।

Bhojpuri Stars: खेसारी से लेकर पवन सिंह तक, जानें कितने पढ़े लिखे हैं ये मशहूर भोजपुरी सितारे

4 of 6
रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम
सुकुमार के निर्देशन में बनी फिल्म 'पुष्पा: द राइज' ने घरेलू सहित विदेशी बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहरा दिया। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना अभिनीत इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़े। वहीं, इसके सीक्वल के एलान के बाद से ही फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर है। 'पुष्पा 2: द रूल' रश्मिका मंदाना की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। यह मूवी इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

Cannes 2024: पायल कपाड़िया की फिल्म 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' ने रचा इतिहास, हासिल किया ग्रांड प्रिक्स अवॉर्ड
विज्ञापन

5 of 6
रश्मिका मंदाना - फोटो : नेटफ्लिक्स
संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म 'एनिमल' साल 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक रही। फिल्म के अंत में इसकी सीक्वल 'एनिमल पार्क' की घोषणा की गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, सीक्वल में पहले पार्ट के तकरीबन सारे कलाकार दिखाई देंगे। इस सीक्वल की शूटिंग इस साल शुरू करने की तैयारी है, और इसके लिए रणबीर कपूर की डेट्स वगैरह पहले से ही फाइनल हो चुकी हैं। जानकारी हो कि इस मूवी में भी रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं। 

Panchayat 3: सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं 'पंचायत' के सितारे, सचिव जी से विनोद तक जानें किसकी कितनी फॉलोइंग?
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम
तमिल सुपरस्टार 'धनुष' अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। अभिनेता इन दिनों अपनी आगामी पैन इंडिया फिल्म 'डी 51' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा जुलाई, 2023 में की गई थी। फिल्म का निर्देशन शेखर कम्मुला कर रहे हैं। श्री वेंकटेश्वर सिनेमाज एलएलपी और एमिगोस क्रिएशंस प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले सुनील नारंग और पुस्कुर राम मोहन राव द्वारा किया जा रहा है। यह फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी। रिपोर्ट्स की मानें तो रश्मिका मंदाना इस फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें