अपनी फिल्मों से अभिनेता प्रभास ने वैश्विक स्तर पर खास पहचान बना ली है। बाहुबली 2 और कल्कि 2898 एडी जैसी फिल्मों ने विदेश में भी जमकर कमाई की थी। अपने अब तक के करियर में उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों से लोगों के मन में गहरी छाप छोड़ी है। फिल्म डार्लिंग भी उनमें से ही एक है। साल 2010 में रिलीज हुई इस फिल्म के बाद से ही उन्हें डार्लिंग उपनाम दिया गया।