फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prabhas: क्या 'कल्कि 2898 एडी' की सफलता के बाद शादी करने जा रहे प्रभास? अभिनेता की चाची ने दिया यह जवाब

Mon, 08 Jul 2024 09:52 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रभास, श्यामला देवी - फोटो : एक्स
प्रभास तेलुगु इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। वह फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी अक्सर सुर्खियों में आ जाते हैं। अभिनेता इन दिनों अपनी फिल्म कल्कि 2898 एडी की सफलता का लुत्फ उठा रहे हैं। इस बीच हाल ही में उनकी शादी की चर्चा एक बार से तेज हो गई। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
प्रभास, श्यामला देवी - फोटो : एक्स
लगातार चल रही चर्चाओं के बीच कृष्णम राजू की पत्नी और प्रभास की चाची श्यामला देवी ने अभिनेता की शादी से जुड़ी ताजा अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है। एक इंटरव्यू में बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रभास शादी के बंधन में बंधने के बारे में फिलहाल नहीं सोच रहे हैं। उन्होंने कहा, "वह अपने करियर में व्यस्त हैं और शादी एक ऐसा चीज है जो सही समय आने पर होती है।"
विज्ञापन

3 of 5
प्रभास - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेता प्रभास उम्र में 40 के पार जा चुके हैं और उनके फैंस हर समय यह जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि वह कब शादी करेंगे। हालांकि, श्यामला देवी के बयान से ऐसा प्रतीत होता है कि अभिनेता अभी सात फेरे लेने के मूड में नहीं हैं। फिलहाल, वह कल्कि 2898 एडी की सफलता के बाद यूरोप में छुट्टियां मना रहे हैं। 

4 of 5
प्रभास - फोटो : इंस्टाग्राम
कल्कि 2898 एडी की बात करें तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा रही है। टिकट खिड़की पर फिल्म ने महज 11 दिनों में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। रविवार को फिल्म के कलेक्शन में जबर्दस्त उछाल नजर आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रभास - फोटो : एक्स
फिल्म ने सभी भाषाओं को मिलाकर 41.3 करोड़ रुपये की धांसू कमाई कर डाली। भारत में फिल्म का कुल कारोबार 507 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, वैश्विक स्तर पर भी फिल्म का प्रदर्शन अब तक काफी अच्छा रहा है। उत्तरी अमेरिका में फिल्म ने सबसे तेज डेढ़ करोड़ डॉलर की कमाई कर डाली है। 
Indian 2: ‘इंडियन 3’ से पहले सिनेमाघरों में दस्तक देगी ‘गेम चेंजर’, एस जे सूर्या ने साझा किया महत्वपूर्ण अपडेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें