नए साल में रिलीज होगी हिटलर
एक्स की जानकारी के अनुसार, फिल्म हिटलर को नए साल के मौके पर रिलीज किया जा रहा है। हिटलर को 1 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज किया जाएगा, जो चिरंजीवी के प्रशंसकों के लिए नए साल का गिफ्ट है।
हिटलर की कहानी
फिल्म हिटलर, माधव राव नाम के एक गुस्सैल व्यक्ति पर आधारित है, जिसे हिटलर के नाम से जाना जाता है, क्योंकि वह अपनी बहनों के प्रति कुछ ज्यादा ही सुरक्षात्मक है। वह एक छोटे से शहर में रहता है और सख्त अनुशासन के साथ उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करता है। हालांकि, उसके मामा आदि शेषु परिवार में झगड़े पैदा करते हैं, जिससे शादी की योजना बर्बाद हो जाती है। मामा की वजह से परीवार में गलतफहमी और विश्वासघात के कारण गहरी दरार पैदा होती है। माधव का अपने पिता के साथ भी रिश्ता खराब है, जिसे वह अपनी मां की मौत के लिए जिम्मेदार मानता है। इस बीच, आदि शेषु रुद्रराजू भाइयों के साथ मिलकर और भी समस्याएं पैदा करता है।
Jennifer Lopez: जेनिफर लोपेज ने बच्चों के साथ एस्पेन में मनाया क्रिसमस, सैर की बर्फीली तस्वीरें कीं शेयर