फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allu Arjun: अल्लू अर्जुन की बढ़ती मुश्किलों के बीच सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो, फैंस बाइक को आग लगाते दिखे

Thu, 26 Dec 2024 06:16 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एक तरफ साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई कर रही हैं, वहीं अभिनेता की जिंदगी में मुश्किल वक्त भी चल रहा है। फिल्म रिलीज वाले दिन यानी 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में भगदड़ का मामला अभी तक खत्म नहीं हुआ है। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें अल्लू अर्जुन के कुछ फैंस एक बाइक को आग लगाते हुए दिखे। 

विज्ञापन
अल्लू अर्जुन- वीडियो का एक दृश्य जिसमें फैंस बाइक को आग लगा देते हैँ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्लू अर्जुन की फैन फाॅलोइंग दिनों-दिन बढ़ती ही जा रही है, लेकिन उनके कुछ फैंस ऐसे भी हैं, जो दीवानगी में अराजकता फैलाने का काम कर रहे हैं। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता हुआ देखा गया, जिसमें फिल्म ‘पुष्पा 2’ के रिलीज वाले दिन, कुछ फैंस एक बाइक को आग लगाते हुए दिखे।

विज्ञापन

बाइक को लगाई आग
सोशल मीडिया पर जो वीडियो अल्लू अर्जुन के फैंस का वायरल हो रहा है, उसमें उनके कुछ फैंस, फिल्म ‘पुष्पा 2’ के रिलीज होने की खुशी में जश्न मना रहे हैं। कई फैंस नाच रहे हैं। तभी एक फैन जश्न वाली जगह पर खड़ी बाइक पर माचिस से आग लगा देता है। बाइक जलने लगती है लेकिन फैंस का जश्न नहीं रुकता है।

 

अभिनेता का पोस्टर थामे दिखे फैंस 
बाइक पर पूरी तरह से आग लग जाती है, तभी एक अल्लू अर्जुन का फैन अभिनेता का पोस्टर थामे नजर आता है। वह खुशी से झूमता हुआ नजर आया, बाकी फैंस भी उसका साथ देते हैं। यह वीडियो कर्नुल, आंध प्रदेश का बताया जा रहा है। वीडियो देखकर लगता है कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन ऐसा कुछ हो भी सकता था।

 

विज्ञापन

अल्लू अर्जुन - फोटो : एएनआई

पहले भी दुर्घटना हो चुकी है
4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में भगदड़ के दौरान एक 35 साल की महिला की मौत हो गई, इस थिएटर में उस समय 'पुष्पा 2' दिखाई जा रही थी। इस दौरान एक्टर अल्लू अर्जुन भी थिएटर की दूसरी मंजिल पर मौजूद थे। इस घटना में महिला के आठ साल के बेटे को भी गंभीर चोट लगी है, वह लड़का अस्पताल में भर्ती है। इस घटना के बाद पुलिस ने अल्लू अर्जुन पर मामला दर्ज किया। एक्टर अल्लू अर्जुन की इस मामले में गिरफ्तारी भी हुई, एक रात वह जेल में भी रहे, फिर उन्हें जमानत मिल गई। हाल ही में पुलिस ने अभिनेता से इसी मामले पर तीन घंटे तक पूछताछ भी की है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें