बीते दिनों, दिल्ली में हुए श्रद्धा मर्डर केस ने हर किसी के रोंगटे खड़े कर दिए। इस केस में आफताब नाम के एक लड़के पहले अपनी गर्लफ्रेंड श्रद्धा को मौत के घाट उतारा और फिर उसके 35 टुकड़े कर दिए। देशभर में इस घटना को लेकर गुस्सा है। चर्चा है कि इस घटना पर फिल्म भी बन सकती है। लेकिन इसी बीच अदिवि शेष की अपकमिंग फिल्म 'हिट: द सेकंड केस' का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसने सबको हैरान कर दिया। इस फिल्म के ट्रेलर में इत्तेफाक से श्रद्धा मर्डर केस जैसी कहानी ही दिखाई गई है, जिस वजह से सोशल मीडिया पर ट्रेलर की जमकर चर्चा हो रही है।