अल्लू अर्जुन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अला वैकुंठपुरमुलू (2020)
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की फिल्म 'शहजादा' तेलुगू फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की तेलुगू 'अला वैकुंठपुरमुलू' की हिंदी रीमेक थी। 'शहजादा' तो बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही, वही अल्लू अर्जुन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। तेलुगू बनी इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया था। त्रिविक्रम श्रीनिवास के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा पूजा हेगड़े, तब्बू, जयराम, सुशांत, निवेथा पेथुराज,गोविंद पद्म सूर्या, सचिन खेडेकर, मुरली शर्मा, रोहिणी, नवदीप, सुनील, हर्षवर्धन, वेनेला किशोर, अजय और राजेंद्र प्रसाद जैसे कलाकारों की मुख्य भूमिकाएं थी। 12 जनवरी 2020 को रिलीज हुई इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 180 करोड़ रुपये रहा है। इस फिल्म का निर्माण अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद और एस. राधा कृष्ण ने किया था।