तमिल सिनेमा के मशहूर अभिनेता जेमिनी गणेशन किसी पहचान के मोहताज नहीं है। अभिनेता ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। जेमिनी गणेशन तमिल सिनेमा के सबसे बड़े तीन नामों में से एक थे। अभिनेता अपनी रोमांटिक फिल्मों के लिए लोगों के बीच काफी मशहूर थे। फिल्मों के अलावा जेमिनी गणेशन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहे थे। 17 नवंबर 1920 को जन्मे जेमिनी गणेशन का आज जन्मदिवस है। ऐसे में आज हम आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ बातें बताने जा रहे हैं।