कांतारा
- फोटो : सोशल मीडिया
कांतारा
ऋषभ शेट्टी की कांतारा तो अब तक देशभर में धमाल मचा रही है। ये फिल्म रॉकी भाई की केजीएफ को टक्कर देने की पूरी तैयारी में है। सिनेमाघरों में इस फिल्म को लगे 48 दिन हो गए हैं, लेकिन अभी भी फिल्म का कलेक्शन करोड़ में ही है। 48वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने 1.40 करोड़ का कारोबार किया है। इस फिल्म की कुल कमाई 293.56 करोड़ रुपये हो गई है।