फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

King Of Kotha: 'किंग ऑफ कोठा' की रिलीज से पहले ही सीक्वल की चर्चा शुरू, दुलकर सलमान ने फिल्म को लेकर दिया हिंट

Mon, 21 Aug 2023 06:33 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दुलकर सलमान - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'सीता रामम' से हिंदी पट्टी के लोगों को अपनी अदाकारी का जौहर दिखाने वाले साउथ के दमदार अभिनेता दुलकर सलमान पिछले काफी से अपनी आगामी एक्शन फिल्म 'किंग ऑफ कोठा' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। 'किंग ऑफ कोठा' के एलान के बाद से ही खबरें आ रही हैं कि यह फिल्म दुलकर सलमान का ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिसके लिए अभिनेता ने दिलों-जान से मेहनत की है। अब आखिरकार एक्टर द्वारा की गई जीतोड़ मेहनत को दर्शकों के सामने 'किंग ऑफ कोठा' के रूप पेश करने का समय धीरे-धीरे नजदीक आ रहा है। फैंस फिल्म को देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। जहां सभी 'किंग ऑफ कोठा' का इंतजार कर रहे हैं, वहीं दुलकर सलमान ने इसके सीक्वल यानी 'किंग ऑफ कोठा 2' को लेकर हिंट दिया है।  
विज्ञापन

2 of 5
दुलकर सलमान - फोटो : Instagram
24 अगस्त को दुलकर सलमान अभिनीत फिल्म 'किंग ऑफ कोठा' रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ऐसे में फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू इसका जमकर प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। वह 'किंग ऑफ कोठा' के प्रमोशन में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं। दुलकर सलमान भी अपने ड्रीम फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हैं। इसी का नतीजा है कि फिल्म का ट्रेलर हाल ही में न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में प्रदर्शित किया गया था। खास बात यह है कि 'किंग ऑफ कोठा' वहां प्रचारित होने वाली पहली मलयालम फिल्म बन गई है। इस बीच, दुलकर सलमान ने हाल ही में अपने कोच्चि में मीडिया से बातचीत की, जहां उन्होंने अपनी फिल्म के बारे में खुलकर बात की। 
विज्ञापन

3 of 5
दुलकर सलमान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस बातचीत में दुलकर सलमान से पूछा गया कि आखिर उन्होंने 'किंग ऑफ कोठा' में राजू की भूमिका की तैयारी कैसे की? इस पर अभिनेता ने जवाब दिया कि उनका पहला ध्यान राजू के रिएक्शंस को उनके अपने रियल लाइफ रिएक्शन के विपरीत दिखाने पर था। अभिनेता ने विस्तार से बताया, 'मैं शांत और धैर्यवान रहता हूं, जबकि राजू में किसी भी प्रकार का कोई धैर्य नहीं है, वह जोरदार और विस्फोटक है।' दुलकर सलमान ने यह भी खुलासा किया कि वह दिन में फिल्म की शूटिंग करते थे और रात में इसके लिए डबिंग आर्टिस्ट बनकर डबिंग करते थे।
Gadar 2: प्रेम चोपड़ा ने की गदर 2 और सनी देओल की जमकर तारीफ, धर्मेंद्र ने प्रतिक्रिया देते हुए कही यह बात

4 of 5
दुलकर सलमान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कोच्चि में रखे गए इस प्रेम इवेंट के दौरान, दुलकर सलमान ने इस बात पर भी जोर दिया कि अगर दर्शकों को 'किंग ऑफ कोठा' पसंद आई, तो वे फिल्म का सीक्वल बनाने पर विचार करेंगे। अभिनेता ने कहा, 'अगर आप सभी लोग फिल्म को उस हद तक पसंद करते हैं और इसे पूरे दिल से अपनाते हैं, तो हम निश्चित रूप से इसके सीक्वल पर विचार करेंगे।' बता दें, फिल्म में दुलकर सलमान किसी एंग्री यंग मैन की तरह इंटेंस लुक में नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक 'किंग ऑफ कोठा' कथित तौर पर 45 करोड़ रुपये के बजट में बनाई गई है।
Crakk: विद्युत जामवाल की 'क्रैक' में हुई नोरा फतेही की एंट्री, दिलबर गर्ल ने फिल्म में जैकलीन को किया रिप्लेस
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किंग ऑफ कोठा - फोटो : सोशल मीडिया
'किंग ऑफ कोठा' की स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में दुलकर सलमान के अलावा ऐश्वर्या लक्ष्मी, प्रसन्ना, गोकुल सुरेश, चेम्बन विनोद जोस, शम्मी थिलकन जैसे कलाकार भी हैं। 'किंग ऑफ कोठा' का निर्देशन अभिलाष जोशी ने किया है। यह फिल्म 24 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की कहानी 80 और 90 के दशक के एक गैंगस्टर के जीवन पर आधारित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें