फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dulquer Salmaan: सोनम पर 'भल्लालदेव' के कमेंट पर दुलकर सलमान ने तोड़ी चुप्पी, किंग ऑफ कोठा एक्टर ने दिया जवाब

Sun, 20 Aug 2023 05:28 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राणा दग्गुबाती, सोनम कपूर, दुलकर सलमान - फोटो : social media
पिछले काफी दिनों से 'बाहुबली' फेम अभिनेता राणा दग्गुबाती सुर्खियों में बने हुए हैं। अपने अभिनय के लिए चर्चा में रहने वाले राणा दग्गुबाती इन दिनों बिना नाम लिए सोनम कपूर पर कमेंट करने को लेकर विवादों में हैं। दरअसल, बीते दिनों राणा दग्गुबाती ने बयान दिया था कि एक बड़ी अभिनेत्री सेट पर दुलकर सलमान का समय बर्बाद कर रही थीं। अब भल्लालदेव के इस कमेंट पर साउथ के दमदार अभिनेता दुलकर सलमान ने प्रतिक्रिया दी है। 
विज्ञापन

2 of 5
राणा दग्गुबाती - फोटो : सोशल मीडिया
राणा दग्गुबाती 'किंग ऑफ कोठा' के प्री-रिलीज इवेंट के दौरान एक बहुत लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेत्री के बारे में कमेंट करने के बाद मुश्किल में पड़ गए थे। राणा दग्गुबाती ने ऐसी बॉलीवुड एक्ट्रेस पर निशाना साधा था, जो दुलकर सलमान के साथ काम कर रही थी। अभिनेता सलमान की प्रशंसा करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन ऐसा करने के लिए उन्होंने अभिनेत्री पर कटाक्ष कर दिया। दर्शकों को यह समझने में ज्यादा समय नहीं लगा कि वह सोनम कपूर के बारे में बात कर रहे हैं। बता दें, दुलकर सलमान और सोनम कपूर ने 'द जोया फैक्टर' में साथ काम किया है।
विज्ञापन

3 of 5
दुलकर सलमान, राणा दग्गुबाती - फोटो : सोशल मीडिया
सोनम कपूर के फैंस ने जब राणा दग्गुबाती को घेरना शुरू कर दिया, तब अभिनेता ने समय की नजाकत को समझते हुए माफी मांगी। राणा दग्गुबाती ने ट्वीट करके सोनम कपूर और दुलकर सलमान दोनों से माफी मांगते हुए कहा, 'मैं इस नेगेटिविटी से परेशान हो गया हूं, जिसमें मेरे कमेंट को सोनम कपूर से जोड़ा जा रहा है...यह पूरी तरह से झूठ है। यह बात हल्के-फुल्के अंदाज में कही गई थी। मैं सोनम कपूर और दुलकर सलमान से माफी मांगता हूं और उम्मीद करता हूं कि गलतफहमियां दूर होंगी।'

4 of 5
दुलकर सलमान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें, सोनम ने इस मामले के बाद सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा किया था। हालांकि, दुलकर सलमान इस मामले पर चुप थे। सोनम कपूर पर राणा दग्गुबाती द्वारा किए गए कमेंट पर दुलकर सलमान ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी है। अभिनेता ने कहा, 'यह उनका बयान है, इसलिए मैं इसमें नहीं पड़ना चाहता। मैं हर किसी का सम्मान करता हूं। मुझे लगता है कि मेरे पास दोस्तों का एक ग्रुप है, जिसमें को-स्टार्स और इंडस्ट्री के साथी शामिल हैं। मैं सहज हूं, मैं आमतौर पर शिकायत नहीं करता और मैं ठीक हूं।'
Sonam Kapoor shares cryptic post.
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दुलकर सलमान - फोटो : Instagram
अभिनेता ने आगे कहा, 'मेरा मानना है कि उन्होंने जो कुछ भी कहा, शायद वह उस पर पूरी तरह विचार नहीं कर रहे थे। इसलिए उन्होंने माफी मांगी। वह मेरे एक करीबी दोस्त हैं और मुझे लगता है कि वह जानते थे कि इसका असर हम सभी पर पड़ेगा, इसलिए उन्होंने ट्विटर के जरिए अपना पक्ष स्पष्ट किया।' दुलकर सलमान के वर्कफ्रंट की बात करें तो, अभिनेता अपनी फिल्म 'किंग ऑफ कोठा' की वजह से सुर्खियों में है। फिल्म का प्रचार-प्रसार जोरों पर चल रहा है। फिल्म में दुलकर सलमान के अलावा ऐश्वर्या लक्ष्मी, प्रसन्ना, गोकुल सुरेश, चेम्बन विनोद जोस, शम्मी थिलकन जैसे कलाकार भी हैं। 'किंग ऑफ कोठा' का निर्देशन अभिलाष जोशी ने किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें