पुष्पा 2 द रूल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘पुष्पा 2’ का पोस्टर, टीजर यहां तक कि इसके गाने भी कुछ महीने पहले ही रिलीज होने शुरू हो गए थे, लोगों ने इनको हाथोंहाथ लिया लेकिन इसी बीच मलयालम सिनेमा के हीरो फहाद फासिल की कुछ फिल्में वहां सुपरहिट हो गईं और उनके हिस्से की फिल्म ‘पुष्पा 2’ की शूटिंग लटक गई। फहाद फासिल के हिस्से की शूटिंग अटकने के बाद से ही अल्लू अर्जुन और सुकुमार में मनभेद की खबरें आनी शुरू हुईं। और, सुकुमार फिल्म का काम कुछ दिनों के लिए रोक कर विदेश चले गए। उधर, अल्लू अर्जुन के भी अपनी ट्रेडमार्क दाढ़ी कटाकर अमेरिका चले जाने की बात सामने आई तो लोग हैरान रह गए।