फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sobhita Dhulipala: नागा चैतन्य की दुल्हन बनने को तैयार शोभिता, पहले रहा एक नामी शख्स से अफेयर

Tue, 19 Nov 2024 05:32 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इन दिनों शोभिता धूलिपाला, नागा चैतन्य से जल्द होने वाली अपनी शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं। नागा से साथ उनका रिश्ता ज्यादा पुराना नहीं है लेकिन दोनों ने शादी का फैसला ले लिया है। वैसे नागा से पहले भी शोभिता का अफेयर एक फैशन डिजाइनर के साथ रहा। 
विज्ञापन
1 of 5
शोभिता धूलिपाला - फोटो : इंस्टाग्राम-@sobhitad
इन दिनों अभिनेत्री शोभिता धूलिपाला काफी खुश हैं, उनकी जल्द ही दक्षिण भारतीय अभिनेता नागा चैतन्य से शादी होने वाली है। यह दोनों 4 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इन दिनों वह अपनी शादी का कार्ड दोस्तों, रिश्तेदारों और जानकारों को बांट रही हैं। नागा चैतन्य भी शोभिता का साथ पाकर बहुत खुश हैं। वैसे नागा से पहले भी शोभिता एक रिश्ते में रही हैं। उनका अफेयर एक फैशन डिजाइनर के साथ रहा। जानिए कौन है वो फैशन डिजाइनर?
विज्ञापन

2 of 5
शोभिता धूलिपाला-फैशन डिजाइनर प्रणव मिश्रा - फोटो : इंस्टाग्राम-@sobhitad, @pranavkirti
शोभिता का पहला अफेयर 
शोभिता के पहले रिश्ते की बात की जाए तो वह फैशन डिजाइनर प्रणव मिश्रा के साथ रिलेशनशिप में रही हैं। यह दोनों साल 2019 में मिले। दोनों पहले दोस्त बने और बाद में यह दोस्ती प्यार में बदल गई। अपने रिश्ते को उस समय शोभिता और प्रणव ने खुलकर स्वीकार किया था दोनों साथ में वैकेशन पर जाते और सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी साझा करते। प्रणव अकसर ही शोभिता की सोशल मीडिया पोस्ट पर प्यारे प्यारे कमेंट भी किया करते थे। लेकिन इतना प्यार होने के बावजूद भी दोनों की राहें कुछ समय बाद ही जुदा हो गईं। इनका रिश्ता कुछ समय तक ही चला। अब तक किसी को नहीं पता है कि किन कारणों से शोभिता और प्रणव अलग हुए। 
विज्ञापन

3 of 5
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला - फोटो : इंस्टाग्राम-@iamnagarjuna
नागा के प्यार में डूब गईं 
शोभिता प्रणव से रिश्ता टूटने के बाद अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गईं और फिल्मों में व्यस्त हो गईं। इसी दौरान उनकी मुलाकात नागा चैतन्य से हुई। दोनों को जल्द ही एक दूसरे से प्यार हो गया। अब यह दोनों शादी करने वाले हैं और अपनी एक प्यार भरी नई दुनिया बसाने वाले हैं। 

4 of 5
नागा चैतन्य, शोभिता धुलिपाला, नागार्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम
नागा की दूसरी पत्नी बनेंगी शोभिता 
शोभिता और नागा प्यार में डूबे हुए नजर आते हैं। शोभिता भी नागा का साथ जीवन भर के लिए पाकर खुश है लेकिन वह नाग की पहली नहीं दूसरी पत्नी बनने जा रही हैं। दरअसल, नागा की पहली शादी समांथा रूथ से हुई थी लेकिन कुछ सालों बाद इनका तलाक हो गया। अभिनेता नागार्जुन, शोभिता के होने वाले ससुर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शोभिता धुलिपाला - फोटो : इंस्टाग्राम
करियर को लेकर स्थिति 
निजी जीवन से हटकर शोभिता के करियर की बात की जाए तो वह पिछले दिनों एक फिल्म 'लव सितारा' में नजर आईं। आने वाले साल में भी उनके खाते में कुछ फिल्में हैं, जिनके बारे में उनकी तरफ से अभी कोई पुष्टि नहीं की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें