फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Matka Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन भी दर्शकों के लिए तरसी वरुण तेज की 'मटका', जानिए कितनी रही कमाई

Fri, 15 Nov 2024 09:34 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Matka Box Office Collection Day 2:: वरुण तेज की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मटका' बीते गुरुवार को रिलीज हो चुकी है। फिल्म की शुरूआत अच्छी नहीं रही है, इसने रिलीज के पहले दो दिन में बॉक्स ऑफिस पर एक करोड़ का आंकड़ा पार किया है। 
 
विज्ञापन
1 of 5
'मटका' टीजर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
साउथ अभिनेता वरुण तेज की पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म 'मटका' बीते गुरुवार यानी 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी और फिल्म ने ओपनिंग डे पर महज 71 लाख का कारोबार किया था। अब इस फिल्म के दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ चुका है, जो पहले दिन से भी कमतर है। 
विज्ञापन

2 of 5
मटका पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @vyraents
मटका किंग बने हैं वरुण तेज
करुणा कुमार द्वारा निर्देशित यह फिल्म 1950 के दशक के अंत के विशाखापत्तनम शहर की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें वरुण ने मशहूर मटका किंग रतन खत्री का किरदार निभाया है। इसकी कहानी साल 1958 से 1982 के बीच के समय में स्थित है। फिल्म में वरुण तेज मटका वासु के रूप में, मीनाक्षी चौधरी ने सुजाता के रूप में, नोरा फतेही ने सोफिया के रूप में, सलोनी असवानी ने पद्मा के रूप में, पी. रविशंकर ने नारायण मूर्ति के रूप में, किशोर ने नानी बाबू के रूप में, नवीन चंद्र ने साहू के रूप में, और अजय घोष ने अप्पाला रेड्डी के रूप में नजर आए हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
मटका के एक दृश्य में वरुण तेज - फोटो : वीडियो ग्रैब
करुणा कुमार ने किया है निर्देशन
करुणा कुमार द्वारा लिखित और निर्देशित, फिल्म का निर्माण विजेंद्र रेड्डी तेगला और रजनी तल्लूरी ने व्यारा एंटरटेनमेंट और एसआरटी एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया गया है। 'मटका' दर्शकों के सामने एक रोमांचक कहानी के वादा के साथ रिलीज हुई है, जो कुख्यात 'मटका' जुआ साम्राज्य की पृष्ठभूमि पर आधारित है। 1970 के दशक के अंत और 1980 के दशक की शुरुआत में इस सम्राज्य ने भारत की सामाजिक-अर्थव्यवस्था को हिलाकर रख दिया था। इस फिल्म से बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही ने साउथ डेब्यू किया है। 
Kubera Teaser: धनुष, रश्मिका मंदाना और नागार्जुन की तिकड़ी ने किया धमाल, कुबेर के टीजर में जिम सर्भ भी बेमिसाल

4 of 5
मटका - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दो दिन में पार किया महज 1 करोड़ रुपये का आंकड़ा
बात करें फिल्म के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन की, तो पहले दिन फिल्म का प्रदर्शन औसत से भी नीचे का था। इस़ने पहले दिन 0.71 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो कि बहुत अच्छा नहीं है। 35 करोड़ के बजट में बनी फिल्म के लिए ये किसी भी तरह से आदर्श ओपनिंग नहीं कही जा सकती। पहले दिन फिल्म ने एक करोड़ का भी आंकड़ा नहीं छुआ था और महज 71 लाख पर आकर सिमट गई थी। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन अब तक 43 लाख रुपये का कारोबार किया है, जिससे इसकी दो दिन की कुल कमाई 1 करोड़ 14 लाख पहुंच गई है।
The Sabarmati Report Day 1: पहले ही दिन निकली विक्रांत मैसी की फिल्म की हवा, काम नहीं आई ‘12वीं फेल’ की शोहरत
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मटका - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कुछ मल्टीप्लेक्स चेन में नहीं मिले हैं शो
फिल्म का बजट 35 करोड़ रुपये है और सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने शुरुआती दो दिनों में अब तक महज 1 करोड़ 14 लाख रुपये का कारोबार किया है। ये कलेक्शन किसी भी लिहाज से फिल्म के लिए अच्छी शुरुआत नहीं कह जा सकता। आमतौर पर मल्टीप्लेक्स चेन की निर्माताओं के साथ शर्त रहती है कि उनकी फिल्म रिलीज से छह हफ्ते तक किसी ओटीटी पर नहीं आएगी। मटका के निर्माताओं ने ये शर्त नहीं मानी है और इसके चलते फिल्म को पीवीआर आइनॉक्स और सिनेपोलिस जैसी मल्टीप्लेक्स चेन में शो ही नहीं मिले हैं। एक अनुमान ये भी है कि इस वजह से भी फिल्म का कलेक्शन कम रहा है। 
Amaran Box Office Collection 16: 'अमरण' की कमाई में लगातार गिरावट जारी, जानिए बॉक्स ऑफिस पर 16वें दिन का हाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें