दक्षिण भारतीय फिल्मों के एक और युवा अभिनेता ने हिंदी सिनेमा में कदम धर दिया है। सेट मैक्स चैनल पर टीआरपी के मामले में लगातार अव्वल नंबर रहने वाले अभिनेता बेल्लमकोंडा साई श्रीनिवास की पहली फिल्म ‘छत्रपति’ का टीजर रामनवमी के दिन रिलीज हो गया। एसएस राजामौली की तेलुगू फिल्म 'छत्रपति' के इस हिंदी रीमेक से फिल्म की टीम को बड़ी उम्मीदें हैं। मूल फिल्म 'छत्रपति' में मुख्य भूमिका प्रभास ने निभाई थी।