फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebs Unsuccessful Marriage: साल भर भी नहीं चल पाई इन सितारों की शादी, ये एक्ट्रेस रहीं घरेलू हिंसा की शिकार!

Thu, 30 Mar 2023 05:20 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हिंदी सिनेमा के सितारे अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं। इस जगत में कई ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने बड़े धूमधाम शादी रचाई, लेकिन इनका रिश्ता साल भर भी नहीं चल पाया। 
विज्ञापन
1 of 6
साल भर भी नहीं चल पाई इन सितारों की शादी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सितारे अपनी प्रोफेशनल जिंदगी के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी से भी फैंस को प्रेरित करते देखे जाते हैं। फैंस, हिंदी सिनेमा के अपने पसंदीदा सितारों की फिटनेस, हेयर स्टाइल, फैशन सेंस से लेकर सभी चीजों को बड़ी ही बारीकी से फॉलो करते हैं। इतना ही नहीं स्टार्स की शानदार शादियां भी लंबे समय तक सुर्खियों में छाई रहती हैं। वहीं, मनोरंजन जगत में कुछ सितारे ऐसे भी हैं, जो अच्छा-खासा पैसा खर्च कर शादी के बंधन में बंधे, लेकिन इनका रिश्ता साल भर भी नहीं टिक पाया। किसी ने 10 महीने तो किसी ने साल भर में पहले पार्टनर से अपनी राहें अलग कर लीं। इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल है, आइए जान लेते हैं-
विज्ञापन

2 of 6
मंदाना करीमी-गौरव गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया
एक्ट्रेस मंदाना करीमी, बिजनेसमैन गौवर गुप्ता के साथ 25 जनवरी 2017 को शादी के बंधन में बंधी थीं। हालांकि, शादी के 6 महीने बाद ही मंदाना ने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज करा दी। रिपोर्ट्स की मानें तो, मंदाना के ससुरालवाले उनके ग्लैमर की दुनिया की चमक-धमक को बिल्कुल पसंद नहीं करते थे। इसी वजह से उन्हें ससुराल में खूब प्रताड़ित किया जाता था। 
विज्ञापन

3 of 6
मल्लिका शेरावत-करण सिंह गिल - फोटो : सोशल मीडिया
यूं तो मल्लिका शेरावत ने अपनी शादी को लेकर आज तक चुप्पी साधी हुई है। लेकिन उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हुई थीं, जिनमें वह पायलट रहे बॉयफ्रेंड करण सिंह गिल के साथ देखी गईं। रिपोर्ट्स की मानें तो मल्लिका ने करण से शादी की थी, लेकिन सालभर के अंदर ही मन-मुटाव के बाद दोनों ने अपनी राहों को जुदा कर लिया।

बॉलीवुड के इन सितारों को सरकार ने दी सुरक्षा, लिस्ट में सलमान से लेकर अनुपम खेर तक के नाम 

4 of 6
पुलकित सम्राट-श्वेता रोहिता - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्टर पुलकित सम्राट ने गर्लफ्रेंड और सलमान खान की मुंहबोली बहन श्वेता रोहिरा से नवंबर 2014 में ग्रैंड शादी की थी। इसके बाद पुलकित के एक एक्ट्रेस संग अफेयर की खबरें सामने आने लगीं। वहीं, जोड़े ने साल भर के अंदर ही अलग होने का फैसला कर लिया। 

जब नशे की हालत में फिल्म के सेट पर जा पहुंचे सलमान खान, डायेक्टर को बंद करनी पड़ी शूटिंग
विज्ञापन

5 of 6
करण सिंह ग्रोवर-श्रद्धा निगम - फोटो : सोशल मीडिया
छोटे पर्दे से लेकर बड़ पर्दे तक अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके सितारे करण सिंह ग्रोवर ने 2 दिसंबर, 2008 को गर्लफ्रेंड श्रद्धा निगम से पहली शादी रचाई थी। हालांकि, यह रिश्ता सिर्फ 10 महीने ही चल पाया। फिर एक्टर 9 अप्रैल, 2012 को जेनिफर विंगेट के साथ शादी के बंधन में बंधे लेकिन करण ने दो साल के अंदर ही जेनिफर को भी तलाक दे दिया। करण सिंह ने तीसरी शादी 20 अप्रैल, 2016 को बिपाशा बसु से रचाई, दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं। जोड़े की एक बेटी भी है, जिसका नाम 'देवी' है।

एक्शन सीन्स की शूटिंग के लिए बॉडी डबल का सहारा लेते हैं ये स्टार्स, पलक झपकते ही करते हैं स्टंट्स
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मनीषा कोइराला - फोटो : सोशल मीडिया
मनीषा कोइराला ने साल 2010 में नेपाली बिजनेसमैन सम्राट दहल से शादी रचाई थी। रिपोर्ट के अनुसार, शादी के 6 महीने बाद ही मनीषा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर लिखा था कि उनके सबसे बड़े दुश्मन उनके पति हैं, जिनके साथ वे नहीं रहना चाहतीं। इसके बाद मन-मुटाव इस कदर बढ़ गया कि दूसरे साल में दोनों ने अलगाव का फैसला कर लिया। टूटी शादी का जिम्मेदार खुद को ठहराते हुए मनीषा ने कहा था कि उन्होंने ही जल्दी शादी की, जिसकी वजह से यह सबकुछ हुआ। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें