फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allu Arjun: मोम के पुतले के लिए नाप देने पहुंचे अल्लू अर्जुन, दुबई के मैडम तुसाद में लगेगा अभिनेता का स्टैच्यू

Thu, 05 Oct 2023 06:35 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अल्लू अर्जुन - फोटो : social media
'पुष्पा: द राइज' से हिंदी पट्टी के दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले अभिनेता अल्लू अर्जुन अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। 'पुष्पा: द राइज' की शानदार सफलता के बाद जहां फैंस इसके सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं, वहीं अभिनेता भी 'पुष्पा 2' को पूरा करने के लिए शिद्दत से मेहनत कर रहे हैं। पहली फिल्म के लिए हाल ही में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाले अल्लू अर्जुन इन दिनों अपने वैक्स स्टैच्यू को लेकर लाइमलाइट में हैं। जी हां, सही सुना आपने इस साल के अंत में मैडम तुसाद दुबई में उनका मोम का पुतला लगाया जाने वाला है।  
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अल्लू अर्जुन - फोटो : social media
हाल ही में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने वाले अल्लू अर्जुन की प्रसिद्धि देश में ही नहीं विदेश में भी फैली हुई है। उनकी दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोल रही है। इसी का नतीजा है कि अभिनेता का मोम का पुतला दुबई स्थित मैडम तुसाद में लगाया जाएगा। खबर है कि इस साल के अंत तक अभिनेता का पुतला बनकर तैयार हो जाएगा और म्यूजियम में लोगों के देखने के लिए प्रदर्शित कर दिया जाएगा। हाल ही में अभिनेता की एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें वह मोम के पुतले के लिए नाप देते नजर आ रहे हैं।
Salman Khan: सलमान खान ने की आमिर की बेटी तारीफ, आयरा के लिए भाईजान ने सोशल मीडिया पर लिखा खास मैसेज
विज्ञापन

3 of 5
अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता का अपना पुतले के लिए नाप देते हुए एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें काला सूट पहने हुए देखा जा सकता है। उनका यह पुतला एक लाल जैकेट पहनेगा, जो उन्होंने अपनी फिल्म 'अला वैकुंठपूर्मुलु' के बोर्डरूम डांस सीन में पहनी थी। जब अल्लू अर्जुन को पता लगा था कि मैडम तुसाद दुबई में उनको मोम के पुतले के लिए चुना गया है तब अभिनेता ने इसको लेकर अपनी खुशी व्यक्त की थी।

4 of 5
अल्लू अर्जुन - फोटो : social media
अल्लू अर्जुन ने इस पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए एक बयान में कहा था, 'मैंने लॉस एंजिल्स में मैडम तुसाद का दौरा किया था और मैं वहां के अनुभव से अचंभित हो गया था! मुझे अब इस बात पर विश्वास नहीं हो रहा है कि मेरे पास भी एक मोम का पुतला होगा, मैं इस पर कभी भी विश्वास नहीं कर पाऊंगा।' अल्लू अर्जुन का पुतला ब्लू वॉटर्स पर स्थित सुंदर और इंटरैक्टिव बॉलीवुड जोन में रखा जाएगा। 
The Vaccine War: पीएम मोदी ने की 'द वैक्सीन वॉर' की तारीफ, विवेक अग्निहोत्री की फिल्म को लेकर यह बात
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एटली, अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया
अल्लू अर्जुन के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता इन दिनों 'पुष्पा: द राइज' के सीक्वल 'पुष्पा: द रूल' की शूटिंग करने में व्यस्त हैं। 'पुष्पा: द रूल' अगले साल रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं। लोगों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इसके अलावा खबर हैं कि अभिनेता ने हाल ही में 'जवान' के निर्देशक एटली कुमार के साथ एक फिल्म साइन की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें