फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allu Arjun: दुबई के जिम में जमकर पसीना बहाते दिखे अल्लू अर्जुन, किस फिल्म की कर रहे तैयारी?

Thu, 20 Mar 2025 05:49 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Allu Arjun: अल्लू अर्जुन को हाल ही में दुबई के एक जिम में जमकर पसीना बहाते हुए देखा गया। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
 
विज्ञापन
1 of 5
अल्लू अर्जुन - फोटो : एक्स
तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपनी हालिया फिल्म 'पुष्पा 2' से दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है। इस फिल्म में उनकी दमदार अदाकारी ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। 'पुष्पा 2' ने न सिर्फ कमाई के रिकॉर्ड तोड़े, बल्कि अपनी कहानी, एक्शन और संगीत के दम पर भारतीय सिनेमा के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया। अल्लू अर्जुन ने पुष्पा राज के किरदार को इतने शानदार तरीके से निभाया कि दर्शक उनके दीवाने हो गए। इस फिल्म ने उन्हें पूरे भारत में सुपरस्टार के रूप में और मजबूत पहचान दी। अब फैंस उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
TRP Week 10: टीआरपी लिस्ट में ‘अनुपमा’ की जगह बरकरार, तारक मेहता ने मारी लंबी छलांग, जानिए बाकी सीरियल का हाल
विज्ञापन

2 of 5
अल्लू अर्जुन - फोटो : एक्स
जिम में दिखे अल्लू अर्जुन
हाल ही में अल्लू अर्जुन को दुबई के एक जिम में देखा गया। काले रंग के स्टाइलिश स्पोर्ट्सवेयर में वह ट्रेडमिल पर पसीना बहाते नजर आए। उन्हें देखकर ऐसा लग रहा था कि वह अपनी फिटनेस पर खास ध्यान दे रहे हैं। इसके अलावा हाल ही में एयरपोर्ट पर उनके नई लुक ने भी सबका ध्यान खींचा। 'पुष्पा 2' के लंबे बाल और दाढ़ी वाले रफ लुक को अलविदा कहकर वह अब नए अंदाज में दिखे। यह बदलाव उनके फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं था।
Dhanashree-Chahal Divorce: तलाक से कुछ देर पहले आया धनश्री का नया गाना, यूजर्स बोले- ‘चहल को स्पेशल ट्रिब्यूट’
विज्ञापन

3 of 5
अल्लू अर्जुन और एटली कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम
एटली के साथ मचाएंगे धमाल
अल्लू अर्जुन के आने वाले प्रोजेक्ट्स में सबसे ज्यादा चर्चा उनके और हिट निर्देशक एटली की फिल्म की है। खबरों की मानें तो यह एक धमाकेदार फिल्म होगी, जिसे एक्शन का तड़का लगाकर लोगों के सामने पेश किया जाएगा। एटली अपनी शानदार कहानी और बड़े पैमाने पर फिल्म बनाने के लिए जाने जाते हैं। अल्लू अर्जुन के साथ उनकी जोड़ी कमाल कर सकती है। 

4 of 5
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम: @alluarjunonline
वीडियो देखकर फैंस लगा रहे कयास
अल्लू अर्जुन के वायरल हुए जिम के वीडियो फैंस कयास लगे रहे हैं कि अभिनेता की यह तैयारी एटली की फिल्म के लिए है। कुछ सूत्रों का कहना है कि इसे बॉलीवुड की एक बड़ी प्रोडक्शन कंपनी का साथ मिल सकता है, जिससे फिल्म का दायरा और बढ़ जाएगा। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन फैंस इस खबर से बेहद उत्साहित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
त्रिविक्रम श्रीनिवास फिर से मचाएंगे धमाल
एटली के अलावा अल्लू अर्जुन मशहूर निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास के साथ भी काम करने वाले हैं। चर्चा है कि यह फिल्म एक विशाल पौराणिक कहानी पर आधारित हो सकती है। हालांकि, अभी इन दोनों फिल्मों की शूटिंग शुरू नहीं हुई है, लेकिन अल्लू अर्जुन की मेहनत और तैयारी से साफ है कि वह अपने फैंस को एक बार फिर हैरान करने की पूरी कोशिश में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें