Janhvi Kapoor RC 16: साउथ अभिनेता राम चरण, गेम चेंजर की रिलीज के बाद अब अपनी नई फिल्म आरसी 16 के लिए कमर कस रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ जान्हवी कपूर नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान राम की पत्नी उपासना ने जान्हवी से खास मुलाकात की और उन्हें एक सरप्राइट गिफ्ट भी दिया।
विज्ञापन
1 of 5
राम चरण की पत्नी उपासना ने दिया जान्हवी को खास गिफ्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor, upasanakaminenikonidela
राम चरण इन दिनों अपनी आगामी नई स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म "आरसी 16" की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर बुची बाबू सना हैं। इस फिल्म में राम चरण के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर मख्य भूमिका में नजर आएंगी। गेम चेंजर के बाद राम के फैंस को उनकी इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। वहीं इस फिल्म की शूटिंग के दौरान राम की पत्नी उपासना ने जान्हवी से मुलाकात की और उन्हें एक सरप्राइज गिफ्ट भी दिया।
विज्ञापन
2 of 5
आरसी 16 की शूटिंग कर रही हैं जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
123 की एक रिपोर्ट के अनुसार, राम चरण और जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म RC16 की शूटिंग लगातार कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान राम चरण की पत्नी उपासना कोनिडेला ने जान्हवी कपूर से मुलाकात की और उन्हें खास सरप्राइज गिफ्ट भी दिया।
विज्ञापन
3 of 5
आरसी 16 में नजर आएगी राम चरण-जान्हवी कपूर की जोड़ी
- फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
123 तेलुगु की खबर के मुताबिक, आरसी 16 की शूटिंग के दौरान राम की पत्नी उपासना, जान्हवी से मिली और उन्हें एक खास तोहफा दिया, जिसका नाम "अथम्मा किचन" है। यह राम चरण की मां सुरेखा कोनिडेला के बनाए खास व्यंजनों का कलेक्शन है।
4 of 5
आरसी 16 के सेट पर उपासना ने दिया जान्हवी को गिफ्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
जानकारी के अनुसार, "आरसी 16" की टीम दिल्ली में एक बड़ा शूटिंग शेड्यूल करने वाली है। इसमें जामा मस्जिद और दूसरी अहम जगहों पर सीन फिल्माए जाएंगे। शूटिंग की और डिटेल्स जल्द सामने आएंगी।
फैंस को है आरसी 16 की रिलीज का इंतजार
- फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
आरसी 16 को माइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स पेश कर रहे हैं। फिल्म के गाने मशहूर संगीतकार एआर रहमान तैयार कर रहे हैं। इसके अलावा, इसमें 'मिर्जापुर' फेम दिव्येंदु, शिव राजकुमार और जगपति बाबू जैसे सितारे भी अहम किरदारों में दिखेंगे। फिल्म को वृद्धि सिनेमाज के वेंकट सतीश किलारू प्रोड्यूस कर रहे हैं।