साउथ सुपरस्टार अजीत कुमार आज 1 मई को अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने अभिनय से सबका दिल जीतने वाले अभिनेता के प्रशंसक उनके जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। जहां फैंस समेत इंडस्ट्री के बड़े-बड़े दिग्गज अभिनेता को बधाई दे रहे हैं, वहीं अजीत को लाइका प्रोडक्शंस की ओर से भी एक खास तोहफा दिया गया है। यह सिर्फ अभिनेता के लिए ही नहीं बल्कि उनके फैंस के लिए भी एक सरप्राइज है। दरअसल, लाइका प्रोडक्शंस ने अजीत कुमार और निर्देशक मगिज थिरुमेनी की आगामी फिल्म की घोषणा कर दी है। इतना ही नहीं फिल्म की अनाउंसमेंट के साथ ही उन्होंने फिल्म के टाइटल का भी खुलासा कर दिया है।