फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebs: रवि तेजा से पहले इन साउथ सितारों ने फिल्में फ्लॉप होने पर लौटाई फीस, मेकर्स को भारी नुकसान से बचाया

Wed, 11 Sep 2024 01:08 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
रजनीकांत, प्रभास, विजय देवरकोंडा - फोटो : इंस्टाग्राम: @rajinikanth, @actorprabhas, @thedeverakonda
फिल्मी दुनिया में सितारे अपनी फिल्मों के बदौलत खास पहचान बनाते हैं। वे अपनी फिल्मों को सुपरहिट बनाने के लिए जी तोड़ मेहनत करते हैं। एक फिल्म बनाने के पीछे केवल कलाकारों की भागीदारी ही नहीं होती हैं, बल्कि फिल्म तमाम लोगों के महत्वपूर्ण योगदान के बाद बनती हैं। निर्माता से लेकर निर्देशक तक और कास्ट एंड क्रू एक फिल्म बनाने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं, जिसके बाद उन्हें फिल्म से अच्छी कमाई होने की उम्मीद होती हैं। हालांकि, फिल्म जब बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं करती तो निर्माताओं का काफी नुकसान हो जाता हैं। ऐसे में कई सितारे ऐसे हैं, जिन्होंने मेकर्स को नुकसान से बचाने के लिए अपनी फीस की मोटी रकम वापस कर दी। ऐसे में चलिए जानते हैं उन साउथ सितारों के बारे में, जिन्होंने अपनी फिल्में फ्लॉप होने के बाद मेकर्स को फीस लौट दी।
विज्ञापन

2 of 8
रवि तेजा - फोटो : इंस्टाग्राम@raviteja_2628
रवि तेजा
साउथ के मास महाराजा रवि तेजा को उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'मिस्टर बच्चन' से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन फिल्म उम्मीद के मुकाबले कमाई नहीं कर पाई। यह फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में नाकाम रही। निर्माताओं को तगड़ा घाटा हुआ है, जिसे देखते हुए मुख्य अभिनेता रवि तेजा और निर्देशक हरीश शंकर ने बड़ा कदम उठाया था। रवि तेजा और हरीश शंकर ने अपनी फीस का कुछ हिस्सा फिल्म के निर्माता पीपल मीडिया फैक्ट्री को लौटा दिया। रवि और हरीश ने नुकसान की भरपाई के लिए अपनी मर्जी से अपनी फीस का 16 प्रतिशत हिस्सा निर्माताओं को लौटा दिया है। दावा किया गया था कि रवि तेजा ने चार करोड़ रुपये और हरीश शंकर ने अपनी फीस से दो करोड़ रुपये वापस कर दिए हैं।
विज्ञापन

3 of 8
रजनीकांत - फोटो : इंस्टाग्राम@rajinikanth
रजनीकांत
साउथ सिनेमा के थलाइवा रजनीकांत भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उनकी फिल्में आते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देती हैं। हालांकि, उनकी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप भी साबित हुई है। फिल्म 'लिंगा' में रजनीकांत ने अहम भूमिका निभाई थी। यह फिल्म भी टिकट खिड़की पर चल नहीं सकी थी, जिसके बाद उन्होंने मेकर्स को कथित रूप से करीब 10 करोड़ रुपये लौटाए थे।

4 of 8
महेश बाबू - फोटो : इंस्टाग्राम@urstrulymahesh
महेश बाबू
महेश बाबू का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता हैं। महेश की ज्यादातर फिल्में सुपरहिट साबित हुई हैं, लेकिन कुछ फिल्में फ्लॉप भी हुईं। अभिनेता की जब फिल्म 'खलीजा' फ्लॉप हुई थी तो उन्होंने भी फिल्म के निर्माताओं को अपनी पूरी फीस लौट दी थी।
विज्ञापन

5 of 8
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम@samantharuthprabhuoffl
सामंथा
साउथ अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। सामंथा की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'शाकुंतलम' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था। फिल्म की कमाई संतोषजनक नहीं रही। मेकर्स को बड़ा नुकसान होने वाला था, लेकिन सामंथा ने उनकी मदद की। फिल्म फ्लॉप होने के बाद अभिनेत्री ने 'शाकुंतलम' के निर्माताओं को 3.4 करोड़ रुपये लौट दिए थे।
विज्ञापन

6 of 8
विजय देवरकोंडा - फोटो : एक्स @aliabbaszafar
विजय देवरकोंडा
इस लिस्ट में विजय देवरकोंडा का नाम भी शामिल है। रिपोर्ट्स की मानें तो 'लाइगर' के पिटने के बाद अभिनेता विजय देवरकोंडा ने भी निर्माताओं का पैसा लौटाया था। अभिनेता ने अपनी फीस में से छह करोड़ रुपये निर्माताओं को लौटाए थे। 
विज्ञापन

7 of 8
चिरंजीवी - फोटो : इंस्टाग्राम @chiranjeevikonidela
चिरंजीवी 
निर्माताओं को फीस लौटाने वाली लिस्ट में चिरंजीवी का नाम भी शामिल है। मेगास्टार चिरंजीवी ने अपने करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दीं। वह फिल्म 'आचार्य' में नजर आए थे, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी, जिसके बाद अभिनेता ने कथित रूप से डिस्ट्रीब्यूटर को को 20 करोड़ रुपये लौटा दिए थे।
विज्ञापन

8 of 8
प्रभास - फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas
प्रभास
इस लिस्ट में अगला नाम आता है प्रभास का। 'बाहुबली 2' के बाद से प्रभास पैन इंडिया स्टार बन चुके हैं और उनकी लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ है। प्रभास साल 2020 में फिल्म 'राधेश्याम' में नजर आए थे। फिल्म भारी बजट में बनी थी। उम्मीद जताई गई थी कि यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन करेगी, लेकिन फिल्म पर्दे पर खास कमाल नहीं दिखा पाई और फ्लॉप साबित हुई। फिल्म के फ्लॉप होने के बाद प्रभास ने मेकर्स को कथित रूप से 50 करोड़ रुपये लौटा दिए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें