फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South Actress: पढ़ाई में भी अव्वल हैं ये साउथ अभिनेत्रियां, किसी ने की डॉक्टरी की पढ़ाई तो कोई रहीं पत्रकार

Sat, 23 Mar 2024 12:09 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
साउथ अभिनेत्रियां - फोटो : अमर उजाला
इन दिनों चारों तरफ बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ-साथ जिनकी चर्चा जोरों-शोरों पर हो रही है, वह साउथ की हसीनाएं हैं। साउथ की ये सुंदर बालाएं, बॉलीवुड की हसीनाओं को हर मामले में टक्कर देती हैं। चाहे फिर वह सुंदरता हो, अभिनय हो या फिर पढ़ाई-लिखाई। यह कहना भी बिल्कुल गलत नहीं होगा कि साउथ की हसीनाएं बॉलीवुड अभिनेत्रियों से कई गुना पढ़ी लिखी हैं। आपने दक्षिण भारतीय अभिनेत्रियों की फिल्मों और उनके करियर के बारे में तो खूब सुना होगा, लेकिन आज हम आपको सामंथा से लेकर रश्मिका तक की पढ़ाई-लिखाई के बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम
सामंथा रुथ प्रभु
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक सामंथा रुथ प्रभु अपनी निजी जिंदगी से लेकर प्रोफेशनल लाइफ को लेकर आए दिन चर्चाओं में बनी रहती हैं। अभिनेत्री बैक-टू-बैक फिल्में साइन कर रही हैं और जल्द ही बॉलीवुड में एक बार फिर धमाल मचाती नजर आने वाली हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि सामंथा न केवल अभिनय में, बल्कि पढ़ाई भी अच्छी हैं। अभिनेत्री ने चेन्नई के एसएमसी कॉलेज से बी.काॅम कर रखा है।
विज्ञापन

3 of 6
रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम
रश्मिका मंदाना
क्या आप जानते हैं कि 'गुडबाय' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली 'पुष्पा' की श्रीवल्ली यानी रश्मिका मंदाना अगर अभिनेत्री नहीं होतीं तो वह एक बेहतरीन पत्रकार होतीं? अगर नहीं तो यह बिल्कुल सच है। बहुत ही कम समय में दर्शकों के दिलों में एक अलग ही जगह बनाने वाली रश्मिका एक होनहार छात्रा थीं। रश्मिका ने एमएस रमैया कॉलेज से साइकोलॉजी और पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

4 of 6
पूजा हेगड़े - फोटो : सोशल मीडिया
पूजा हेगड़े
बेशक पूजा हेगड़े बॉलीवुड में बहुत साल पहले ही कदम रख चुकी हों, लेकिन उनकी पहचान अब भी साउथ एक्ट्रेस के तौर पर होती है। इसकी वजह अभिनेत्री की साउथ दर्शकों के दिल में खास जगह होना है, लेकिन ऋतिक रोशन और सलमान खान जैसे सितारों के साथ स्क्रीन साझा कर अब पूजा हेगड़े ने हिंदी सिनेमा के दर्शकों में भी एक खास स्थान बना लिया है। गौरतलब है कि शानदार अभिनेत्री होने के साथ-साथ पूजा एक बेहद काबिल छात्रा भी रही हैं। अभिनेत्री ने मुंबई के मीठीबाई कॉलेज से कॉमर्स ग्रेजुएट हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
साई पल्लवी - फोटो : social media
साई पल्लवी
जहां सभी अभिनेत्रियां अपने ग्लैमरस और हॉट अंदाज के लिए लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं, वहीं साउथ इंडस्ट्री की एक अभिनेत्री ऐसी हैं, जो अपनी सादगी के कारण सुर्खियां बटोरती हैं। यह अभिनेत्री और कोई नहीं बल्कि साई पल्लवी हैं। अपने सादगी भरे अंदाज से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली साई पल्लवी सबसे ज्यादा पढ़ी-लिखी हैं। साई पल्लवी पहले डॉक्टर बनना चाहती थीं, जिसके चलते उन्होंने एमबीबीएस किया था। हालांकि, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और अभिनेत्री मेडिकल लाइन छोड़कर फिल्मों में आ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अनुष्का शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
अनुष्का शेट्टी
'देवसेना' बनकर लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी के फैंस पूरे देश में फैले हुए हैं। अभिनेत्री की सुंदरता के साथ ही ये फैंस उनकी हर चीज पर फिदा रहते हैं। जहां पहले उनके नाम की तूती सिर्फ और सिर्फ टॉलीवुड में बोलती थी, वहीं 'बाहुबली' के बाद से उनका नाम बॉलीवुड में भी चर्चा का विषय बन गया है। अभिनय जौहर से सबको प्रभावित करने वाली अनुष्का की पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने बेंगलुरु के माउंट कार्मेल कॉलेज से बीसीए की पढ़ाई की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें