सोनम कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान सोनम ने अपने दादा सुरिंदर कपूर का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उनके सफेद बालों के अलावा अपने निधन तक हमारे दादा जी वैसे ही दिखते थे। सोनम ने अपने पिता अनिल कपूर के यंग लुक का श्रेय अपनी मां को दिया। उन्होंने कहा, 'मुझे याद है मेरी मां ने मुंबई में पहला निजी ट्रेनिंग जिम शुरू किया था। यह बहुत साल पहले शुरू हुआ था। ये मेरी मां ही हैं जो शुरू से ही बहुत स्वस्थ रही हैं। स्वास्थ्य के प्रति बेहद जागरूक रही। पापा कभी-कभी इन सब चीजों को इग्नोर करते हैं, लेकिन मम्मी एक अच्छी पत्नी की तरह उन्हें नियंत्रित करती थीं'।