फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lokesh Kanagaraj: शिवकार्तिकेयन के साथ धूम मचाएंगे लोकेश कनगराज? 'अमरन' के ऑडियो लॉन्च पर किया फिल्म का खुलासा

Sat, 19 Oct 2024 06:15 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शिवकार्तिकेयन अपनी फिल्म 'अमरन' के ऑडियो लॉन्च इवेंट में फिल्म निर्देशक लोकेश कनगराज के साथ शामिल हुए, जहां निर्देशक ने अभिनेता के साथ फिल्म करने को लेकर दिलचस्पी जाहिर की। 
विज्ञापन
1 of 4
शिवकार्तिकेयन-लोकेश कनगराज - फोटो : इंस्टाग्राम
शिवकार्तिकेयन की आगामी फिल्म 'अमरन' को लेकर दर्शक भी उत्साहित हैं। यह अभिनेता की पहली बायोपिक होगी। हाल ही में फिल्म का ऑडियो लॉन्च इवेंट किया गया, जहां अभिनेता से जुड़ी एक और दिलचस्प जानकारी ने दर्शकों को उत्साहित कर दिया। दरअसल, यह नई जानकारी अभिनेता की अगली फिल्म के बारे में है। 'अमरन' के ऑडियो लॉन्च इवेंट के दौरान बताया गया कि शिवकार्तिकेयन फिल्म निर्देशक और निर्माता लोकेश कनगराज के साथ फिल्म में काम कर सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

स्क्रिप्ट पर हो चुकी है चर्चा
लोकेश कनगराज 'अमरन' के ऑडियो लॉन्च इवेंट का हिस्सा बने। इस दौरान होस्ट ने प्रशंसकों के सामूहिक सवाल को आगे बढ़ाया कि क्या फिल्म निर्माता शिवकार्तिकेयन के साथ एक बड़ी मनोरंजक फिल्म बनाएंगे। इस सवाल पर फिल्म निर्माता के जवाब ने ध्यान खींचा। उन्होंने खुलासा किया कि इस परियोजना पर पहले ही स्क्रिप्ट पर चर्चा हो चुकी है। इसके अलावा, लोकेश ने विजय की 'द गोट' में भी अभिनेता के कैमियो करने का संदर्भ दिया।
विज्ञापन

'द गोट' का दिया उदाहरण
उन्होंने कहा कि उन्हें बंदूक मिल चुकी है। हमने स्क्रिप्ट पर बात की है और जल्द ही इसमें शामिल होंगे। निर्देशक ने 'द गोट' में विजय द्वारा शिवकार्तिकेयन को प्रतीकात्मक रूप से मशाल सौंपने वाले कैमियो का संदर्भ देते हुए ये बातें कीं। इसके साथ ही लोकेश कनगराज ने 'अमरन' में मुख्य भूमिका निभाने वाले शिवकार्तिकेयन की खूब प्रशंसा की। अपने भाषण के दौरान उन्होंने फिल्म देखने के बाद कमल की भावनात्मक प्रतिक्रिया साझा की। लोकेश ने कहा, 'मैंने सुना है कि कमल सर ने अमरन को अपने पास टिश्यू का डिब्बा रखकर देखा था। फिल्म इतनी प्रभावशाली है।'
विज्ञापन

लोकेश ने 'अमरन' को बताया ब्लॉकबस्टर
उन्होंने 'अमरन' को सिर्फ एक ब्लॉकबस्टर से कहीं बढ़कर बताया। लोकेश ने कहा, 'यह कोई आम व्यावसायिक फिल्म नहीं है। यह हमारे ही एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है, जिसने देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपनी जान कुर्बान कर दी। यह हमारा गौरव है और मुझे पूरा भरोसा है कि यह फिल्म हम सभी को गौरवान्वित करेगी।' राजकुमार पेरियासामी द्वारा लिखित और निर्देशित 'अमरन' दिवंगत मेजर मुकुंद वरदराजन के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में साई पल्लवी भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 31 अक्तूबर को सिनेमाघरों में आने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें