यो यो हनी सिंह और बादशाह के बीच की तकरार किसी से छिपी नहीं है। एक वक्त पर दोनों सिंगर साथ में काम कर चुके हैं, मगर अब दोनों के बीच इतनी कड़वाहट है कि खुलकर एक-दूसरे पर आरोप लगाते हैं। कई मौकों पर दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ काफी कुछ बोला है। एक बार फिर हनी सिंह अपने एक कॉन्सर्ट में बादशाह और रफ्तार पर कथित तौर पर तंज कसते दिखे। हालांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन जो कुछ कहा उसे रफ्तार और बादशाह से जोड़कर देखा जा रहा है।