फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abhijeet Bhattacharya: 'मेरे बच्चे कभी भी उनके कॉन्सर्ट की टिकट नहीं खरीदेंगे', अभिजीत का दिलजीत-करण पर तंज

Wed, 15 Jan 2025 04:02 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिजीत ने बताया कि वह बचपन से ही कॉन्सर्ट करते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि लता मंगेशकर जैसे दिग्गज कलाकार ऐसे शो करते थे, जहां दर्शक बैठकर हर गाने में डूब जाते थे।
विज्ञापन
1 of 5
दिलजीत दोसांझ, अभिजीत भट्टाचार्य, करण औजला - फोटो : इंस्टाग्राम @karanaujla
बॉलीवुड के मशहूर गायक अभिजीत भट्टाचार्य ने हाल ही में पंजाबी गायकों दिलजीत दोसांझ और करण औजला पर कटाक्ष करते हुए दावा किया कि वे अपने संगीत कार्यक्रमों में गाने के बजाय केवल नाचते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनके बच्चे कभी भी दिलजीत या करण के शो पर पैसा खर्च नहीं करेंगे। आइए जानते हैं कि सिंगर ने और क्या कहा है।
विज्ञापन

2 of 5
अभिजीत भट्टाचार्य - फोटो : इंस्टाग्राम
बचपन से ही शो कर रहे हैं अभिजीत
जूम को दिए गए इंटरव्यू में अभिजीत ने बताया कि वह बचपन से ही कॉन्सर्ट करते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि लता मंगेशकर जैसे दिग्गज कलाकार ऐसे शो करते थे, जहां दर्शक बैठकर हर गाने में डूब जाते थे।

Binodiini Ekti Natir Upakhyan: एनएसडी में दिखाई जाएगी 'बिनोदिनी', रुक्मिणी मैत्रा-राम कमल को मिला न्योता
विज्ञापन

3 of 5
अभिजीत भट्टाचार्य - फोटो : इंस्टाग्राम
दिलजीत और करण गाते नहीं है, बस डांस करते हैं
सिंगर ने कहा, "यहां तक कि मेरे शो में भी, लोग परफॉर्मेंस का आनंद लेने के लिए बैठे होते हैं और वे मेरे लिए ताली बजाते हैं। इसे एक संगीत कार्यक्रम कहा जाता है। जिनकी बात हो रही है यानी दिलजीत और करण वो गाते नहीं हैं, सिर्फ डांस करते हैं। पहले सुपरस्टार डांस करते हैं मेरे गानों पर, अब अमेरिकी सितारे भी करते हैं।"

Neil Gaiman: सैंडमैन' के लेखक नील पर दुष्कर्म का आरोप; सफाई में बोले- कोई मुझ पर यकीन नहीं करेगा, लेकिन...

4 of 5
अभिजीत भट्टाचार्य - फोटो : सोशल मीडिया
कोल्हापुर में कॉन्सर्ट करने की दी  राय
अभिजीत ने कहा कि शो के दौरान ऑडिटोरियम हाउसफुल हो जाता था। इसके अलावा, उन्होंने दिलजीत और करण पर कटाक्ष करते हुए उन्हें कोल्हापुर में अपना कॉन्सर्ट करने के लिए कहा। उन्होंने कहा, "कोई टिकट नहीं खरीदेगा। इनका नाम सुना नहीं होगा तो इसका मतलब ये है कि वो लोग पिछड़े हैं? मेरे घर पर टिकट पड़े रहते हैं इनके कॉन्सर्ट के। मेरे बच्चे इसे दूसरों के बीच बांटते हैं। मेरे बच्चे कभी पैसे डालकर टिकट नहीं लेंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अभिजीत भट्टाचार्य - फोटो : इंस्टाग्राम
आज कोई और ट्रेंड कर रहा है, कल कोई और करेगा
सिंगर ने यह भी कहा, "मेरा मानना है कि अगर आज कोई ट्रेंड कर रहा है तो कल कोई और करेगा। अभी एवोकाडो चल रहा है, कल मूली होगी। अगर आप मुझे एवोकाडो दोगे तो मैं नहीं खाऊंगा। मुझे इनके बीच रहना ही नहीं है।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें