सिद्धार्थ मल्होत्रा बॉलीवुड के सफल अभिनेता हैं। उनकी हर एक फिल्म का प्रशंसक बेसब्री से इंतजार करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिद्धार्थ ने फिल्म 'मिट्टी' करने के लिए अब साफ इनकार कर दिया है, वहीं यह अफवाहें भी हैं कि सिद्धार्थ 'रेस 4' में सैफ अली खान के साथ एक्शन करते नजर आ सकते हैं।
सिद्धार्थ मल्होत्रा बॉलीवुड के सफल अभिनेता हैं। उनकी हर एक फिल्म का प्रशंसक बेसब्री से इंतजार करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिद्धार्थ ने फिल्म 'मिट्टी' करने के लिए अब साफ इनकार कर दिया है, वहीं यह अफवाहें भी हैं कि सिद्धार्थ 'रेस 4' में सैफ अली खान के साथ एक्शन करते नजर आ सकते हैं।
सहायक निर्देशक के रूप में अपना करियर शुरू करने वाले बलविंदर सिंह जंजुआ ने 2002 की फिल्म 'शहीद' से अपने निर्देशन की शुरुआत की थी। इसके अलावा उन्होंने 2010 में गुरदास मान, जोनिता, गौरव कक्कड़ अभिनीत पंजाबी ड्रामा 'चक जवाना' के साथ एक निर्माता और लेखक के रूप में अपनी शुरुआत की थी। अब वह जल्द ही फिल्म 'मिट्टी' लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में जहां पहले यह जानकारी सामने आई थी कि इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा अहम किरदार निभाएंगे। वहीं अब मीडिया रिपोट्स के अनुसार, सिद्धार्थ ने फिल्म की शूटिंग शुरू होने से ठीक एक महीने पहले इस फिल्म को करने से साफ इनकार कर दिया है।
अब जब सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बलविंदर सिंह जंजुआ की आगामी फिल्म 'मिट्टी' से अचानक बाहर निकलने की बात सामने आई है। इस बात ने उनके सभी प्रशंसकों को चौंका दिया है। क्योंकि प्रशंसकों को उम्मीद थी कि वह एक बार फिर से सिद्धार्थ को किसी देशभक्ति की फिल्म में देख सकेंगे, जैसे की पहले सिद्धार्थ ने फिल्म 'शेरशाह' से लोगों का दिल जीता था।
फिल्म 'मिट्टी' की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म की शूटिंग आज से ठीक एक महीने बाद शुरू होने वाली है, लेकिन अब जब सिद्धार्थ ने फिल्म से अपना पलड़ा झाड़ दिया है तो निर्देशक और निर्माता को अब फिल्म के लीड एक्टर के तौर पर किसी और अभिनेता की तलाश करनी होगी। हालांकि, फिल्म को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई थी, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिद्धार्थ का एकदम से फिल्म छोड़ दोनों के बीच क्रिएटिव मतभेद है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिद्धार्थ का यूं अचानक फिल्म छोड़ने की वजह अस्पष्ट हैं, जिसमें निर्देशक के साथ रचनात्मक मतभेद और स्क्रिप्ट को भी एक वजह बताई जा रही है। बता दें 'मिट्टी' एक एक्शन फिल्म है, जिसकी शूटिंग उत्तराखंड में की जाने वाली थी। बलविंदर ने फिल्म 'मिट्टी' को लेकर कहा, "यह उत्तराखंड में सेट एक एक्शन ड्रामा है। यह अपराधबोध के बोझ के साथ जीने की कहानी को दर्शाएगी। यह आपके घर और जमीन, आपकी मिट्टी को बचाने की कहानी है। यह परिवार और रिश्तों के बारे में है।"
इसके अलावा मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से यह खबर भी सामने आई कि सिद्धार्थ मल्होत्रा ने मेघना गुलजार की भी एक फिल्म छोड़ दी है, जिसमें उनसे ‘वर्दीधारी सख्त आदमी’ की भूमिका निभाने को कहा गया था। वहीं यह अफवाहें भी हैं कि सिद्धार्थ दिनेश विजान द्वारा निर्मित और दसवीं फिल्म निर्माता तुषार जलोटा द्वारा निर्देशित आगामी रोमांटिक कॉमेडी से जुड़ सकते हैं। यह एक्शन ड्रामा से बिल्कुल अलग होगा, हो सकता है कि यह एक रोमांटिक फिल्म हो। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ जान्हवी कपूर नजर आ सकती हैं। वहीं सिद्धार्थ एक्शन फिल्म 'रेस 4' का हिस्सा हो सकते हैं। इस फिल्म में सैफ अली खान के साथ शामिल होने की भी बातचीत कर रहे हैं। इसके अलावा, अफवाहें हैं कि सिद्धार्थ जल्द ही अभिनेत्री और पत्नी कियारा आडवाणी के साथ एक रोमांटिक कॉमेडी के लिए फिर से पर्दे पर दिखाई दे सकते हैं। Anushka Sharma: जब अनुष्का शर्मा ने इस अभिनेता को लेकर कही थी बड़ी बात, बोलीं- 'हम दोनों में नेचुरल एनर्जी है'