आयुष्मान खुराना अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। अभिनेता अपनी पिछली रिलीज फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' में अपने किरदार को लेकर आज भी दर्शकों की खूब सराहना बटोरते हैं। इस फिल्म ने आयुष्मान के करियर को नया पंख दिया है। इसके अलावा अभिनेता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने फैंस के साथ काफी कनेक्ट भी रहते हैं। अब हाल ही में, अभिनेता विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे।