फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tohfa 2: 'तोहफा 2' का ट्रेलर हुआ रिलीज, शायना खत्री और लीना सिंह के दमदार अभिनय ने लूटा फैंस का दिल

Sat, 17 Jun 2023 10:38 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
तोहफा - फोटो : सोशल मीडिया

वेब सीरीज 'तोहफा' दर्शकों के बीच काफी हिट रही थी। अब इस सीरीज के दूसरे पार्ट का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर के रिलीज होते ही यह दर्शकों के बीच तेजी से वायरल भी होने लगा है।  इस वेब सीरीज को 20 जून को स्ट्रीम किया जाएगा। ट्रेलर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार की कहानी ग्रामीण परिवेश पर आधारित है। तो चलिए जानते हैं कि ट्रेलर में क्या दिखाया गया है।

विज्ञापन

2 of 5
तोहफा - फोटो : सोशल मीडिया

‘तोहफा’ का पहला पार्ट ऑडियंस के बीच काफी हिट रही थी और इसकी लोकप्रियता को देखते हुए मेकर्स ने उसी समय इसके दूसरे पार्ट की घोषणा कर दी थी। दर्शकों के लंबे इंतजार के बाद अब इस वेब सीरीज के दूसरे पार्ट का ट्रेलर रिलीज किया गया है। ट्रेलर को देखकर लग रहा है कि इस बार की कहानी भी काफी खास और अलग होने वाली है।

Son of Bihar Trailer: खेसारी ने पर्दे पर पहना वकील का चोला, नई फिल्म 'सन ऑफ बिहार' का ट्रेलर रिलीज

विज्ञापन

3 of 5
तोहफा - फोटो : सोशल मीडिया

‘तोहफा’ सीरीज की कहानी एक ग्रामीण महिला पर आधारित है, जिसका पति काम के सिलसिले से दूर शहर में रहता है। घर से दूर होने की वजह से वह अपने दोस्त के हाथों अपनी पत्नी के लिए कुछ तोहफे भेजता है। दोस्त भी वह तोहफा उसकी पत्नी को दे देता है, लेकिन इसके आगे की कहानी काफी चौंका देने वाली है। 

Sona Mohapatra: बॉलीवुड की कंट्रोवर्सी क्वीन कही जाती हैं सोना महापात्रा, इन विवादों से रहा गहरा नाता

4 of 5
तोहफा - फोटो : सोशल मीडिया

वेब सीरीज की कहानी में एक बड़ा ट्विस्ट यह है कि महिला के पति के दोस्त का उसकी पत्नी की तरफ झुकाव हो जाता है और दोनों सहमति से एक -दूसरे के साथ समय व्यतीत करने लगते हैं। इस दौरान महिला का ससुर भी उनकी हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है। हालांकि, बाद में पता चलता है कि महिला का ससुर भी उसकी ओर आकर्षित है। ‘तोहफा 2’वेब सीरीज की कहानी आपस में ही काफी उलझी हुई है, लेकिन  आपको आगे कहानी जाननी है तो आपको इस वेब सीरीज के रिलीज का इंतजार करना होगा।

Kandahar Review: अदाकारी की नींव पर टिकी एक्शन फिल्म, अली फजल को मिला एक और शानदार इंटरनेशनल मौका

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तोहफा - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि तोहफा का पहला पार्ट 13 जून को रिलीज किया गया था। वहीं, अब इसका दूसरा पार्ट  20 जून को रिलीज होगा। इस वेब सीरीज में शायना खत्री, लीना सिंह और ताराकेश चौहान लीड रोल में हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें