फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shreyas Talpade: हार्ट अटैक के बाद 'वेलकम टू द जंगल' की शूटिंग पर लौटे श्रेयस, बोले- ऐसा करना बहुत मुश्किल

Tue, 13 Feb 2024 09:49 AM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
श्रेयस तलपड़े - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता श्रेयस तलपड़े के लिए बीता कुछ महीने काफी मुश्किल भरा रहा। बॉलीवुड और मराठी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से लोगों दिल जीतने वाले श्रेयस को 14 दिसंबर 2024 को दिल का दौरा पड़ा था, इस दौरान वे जिंदगी और मौत से जूझ रहे थे। हालांकि, सही समय पर इलाज मिलने से उनकी सेहत में सुधार हुआ और फिर उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। फिलहाल, श्रेयस की हालत स्वस्थ है और अब वे काम पर लौट चुके हैं। इस बीच एक साक्षात्कार में श्रेयस ने अपने इस मुश्किल घड़ी के बारे में बात की और अपने फैंस और चाहने वालों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन

2 of 5
श्रेयस तलपड़े - फोटो : सोशल मीडिया
साक्षात्कार में श्रेयस ने कहा कि वे अब पहले से ठीक हैं और हर दिन बेहतर महसूस कर रहे हैं। उन्होंने सावधानी के साथ दोबारा से काम शुरू कर दिया है। श्रेयस ने आगे कहा, 'सोचता हूं कि इस जीवन में लोगों का कर्ज चुकाना बहुत मुश्किल है। सभी डॉक्टरों, अस्पताल के कर्मचारियों और मेरे लिए दुआ करने वाले अनगिनत लोगों का धन्यवाद। डॉक्टर की सलाह से अब चीजें बेहतर होने लगी हैं'।
 
विज्ञापन

3 of 5
श्रेयस तलपड़े, दीप्ति तलपड़े - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, श्रेयस की पत्नी दीप्ति तलपड़े ने एक साक्षात्कार में उन लोगों के बारे में जिक्र किया, जिन्होंने अभिनेता की तबीयत खराब होने पर हमेशा उनका साथ दिया। दीप्ति ने बताया कि श्रेयस को हार्ट अटैक की खबर सामने आने के बाद निर्देशक अहमद खान और उनकी पत्नी देर रात अस्पताल पहुंचे। वहीं, अक्षय कुमार ने उनसे लगातार श्रेयस का हालचाल लिया।
Ruchi Narain: ‘कर्मा कॉलिंग’ की कामयाबी का जश्न, निर्देशक रुचि नारायण ने दी शानदार ‘सनडाउनर’ पार्टी

4 of 5
श्रेयस तलपड़े, दीप्ति तलपड़े - फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान दीप्ति ने बताया, अक्षय ने सुबह मुझे फोन किया और कहा कि बस मुझे दो मिनट के लिए उससे मिलने दीजिए। मैं बस उसे देखना चाहता हूं और मैंने उनसे कहा कि आप जब चाहें आ सकते हैं'। गौरतलब है कि इस मुश्किल घड़ी में श्रेयस और उनके परिवार के साथ हिंदी और मराठी इंडस्ट्री के लोग उनके साथ खड़े रहे।
Anastasia Olson: डिज्नी ऑन आइस स्केटर गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, परफॉर्मेंस के दौरान हुआ हादसा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वेलकम टू द जंगल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिलहाल, श्रेयस वेलकम फिल्म सीरीज के तीसरे पार्ट 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आएंगे, जिसकी शूटिंग जारी है। इस फिल्म श्रेयस के अलावा अक्षय कुमार, रवीना टंडन, दिशा पटानी, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडीज, कृष्णा-अभिषेक, किकू शारदा, दलेर मेहंदी, मीका सिंह, राहुल देव, मुकेश तिवारी जैसे कलाकार शामिल है। 
TV Stars: अभिनय के साथ-साथ बिजनेस भी करते हैं टीवी के ये सितारे, करोड़ों कमाई कर जीते हैं आलीशान जिंदगी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें