फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shraddha Kapoor: श्रद्धा कपूर ने जीता प्रशंसकों का दिल, सेल्फी लेने में की मदद, नेटिजेंस बोले- 'क्वीन'

Tue, 22 Oct 2024 10:24 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड स्टार श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी फिल्म स्त्री 2 की सफलता का आनंद ले रही है। स्त्री 2 में अपनी दमदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीतने वाली श्रद्धा ने एक बार फिर से अपने प्रशंसकों का दिल जीत लिया है। इस बार श्रद्धा ने ऑफस्क्रीन अपने व्यवहार से लोगों का दिल जीता। श्रद्धा कपूर का एक वायरल वीडियो में सामने आया है, जिसमें श्रद्धा को एयरपोर्ट पर एक प्रशंसक की मदद करते हुए देखा गया। उनके इस स्वभाव से नेटिजेंस काफी खुश हैं और उन्हें क्वीन कहकर संबोधित कर रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

2 of 5
श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान श्रद्धा ने अपने प्रशंसकों के साथ जमकर सेल्फी खिचवाईं, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि उन्होंने वहां पर मौजूद प्रशंसकों के साथ सेल्फी ली, जिससे उनके प्रशंसकों ने उनकी और भी प्रशंसा की, जिन्होंने उन्हें प्यार से 'क्वीन' कहा। 
विज्ञापन

3 of 5
श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
श्रद्धा कपूर ने अपने शानदार लुक और स्वभाव से एयरपोर्ट पर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। वह ब्लू पैंट सूट और क्रॉप टॉप में बेहद खूबसूरत और आकर्षक दिखीं। श्रद्धा का यह लुक कुछ बॉसी स्टाइल का लगा, लेकिन उनका अपने प्रशंसकों के प्रति रवैया दयालु दिखाई दिया। खुले बाल और कंधे पर बैग लटकाए वह खूबसूरती और आत्मविश्वास से भरी नजर आईं। उनकी प्यारी मुस्कान ने उनके खूबसूरत लुक में चार चांद लगा दिए।

4 of 5
श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
जब प्रशंसक सेल्फी लेने के लिए उत्सुकता से श्रद्धा के पास गए, तो स्त्री 2 अभिनेत्री ने हर किसी के साथ हंसते हुए शादार पोज दिए। इस दौरान श्रद्धा ने अपनी दयालुता से सभी को आकर्षित किया। उन्होंने एक प्रशंसक को परफेक्ट सेल्फी के लिए अपने कैमरे को एडजस्ट करने में मदद की, जिससे साबित हुआ कि वह वाकई में क्वीन हैं।
Tom Holland: क्रिस्टोफर नोलन की आगामी फिल्म में नजर आएंगे टॉम हॉलैंड, रिलीज की तारीख हुई तय
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर प्रशंसकों ने कमेंट सेक्शन में अभिनेत्री की तारीफों के पुल बांधे एक यूजर ने लिखा, "सबसे प्यारी,"  एक और प्रशंसक ने लिखा, "वह बहुत खास है।" तीसरे ने कहा, "क्वीन," एक और ने कहा, "श्रद्धा बहुत विनम्र है!" 
Alia Bhatt Jigra BTS Video: अल्फा की शूटिंग के बाद वापस मुंबई लौटीं आलिया भट्ट, साझा किया जिगरा का BTS वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें