श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी हॉरर-कॉमेडी 'स्त्री 2' की सफलता का लुत्फ उठा रही हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में श्रद्धा ने अपने रिश्ते की पुष्टि की और बताया कि उन्हें अपने साथी के साथ समय बिताना बहुत पसंद है। श्रद्धा ने अपनी शादी की योजनाओं के बारे में कुछ दिलचस्प जानकारी साझा की।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी हॉरर-कॉमेडी 'स्त्री 2' की सफलता का लुत्फ उठा रही हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में श्रद्धा ने अपने रिश्ते की पुष्टि की और बताया कि उन्हें अपने साथी के साथ समय बिताना बहुत पसंद है। श्रद्धा ने अपनी शादी की योजनाओं के बारे में कुछ दिलचस्प जानकारी साझा की।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
श्रद्धा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
एक इंटरव्यू के दौरान श्रद्धा कपूर ने स्वीकार किया कि उनमें मीन राशि से संबंधित कुछ विशेषताएं हैं, विशेष रूप से प्रेम के पहलुओं के प्रति उनका लगाव, जिसे उन्होंने असाधारण बताया - उनका मानना है कि जब तक उनके पास उनका साथी है, उन्हें किसी और की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
3 of 5
श्रद्धा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
नाम लिए बिना, श्रद्धा ने अपने रिश्ते की पुष्टि की और कहा, "मुझे अपने साथी के साथ समय बिताना और उसके साथ फिल्म देखना, डिनर पर जाना या सफर करना बहुत पसंद है। मैं आम तौर पर ऐसी इंसान हूं, जो एक साथ चीजें करने या यहां तक कि एक साथ कुछ नहीं करने में समय बिताना पसंद करती हूं।"
4 of 5
श्रद्धा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
जब उनसे पूछा गया कि क्या वह शादी में विश्वास रखती हैं इस पर श्रद्धा ने कहा, ''यह शादी में विश्वास करने के बारे में नहीं है, बल्कि सही व्यक्ति होने और सही साथी के साथ होने के बारे में है। उन्होंने कहा कि अगर कोई शादी करना चाहता है, तो यह बहुत बढ़िया है, लेकिन अगर वे शादी नहीं करना चाहते हैं, तो यह भी उतना ही सही भी है।