हिंदी सिनेमा में अपनी किसिंग कला से मशहूर इमरान हाशमी अपनी आने वाली वेब सीरीज 'शोटाइम' में अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। हाल ही में, एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता ने सीरीज में अपनी भूमिका और इंडस्ट्री को लेकर कई दिलचस्प खुलासे किए हैं। यही नहीं, इमरान को एक बार फिर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर अपने दिए विवादित बयान की याद आ गई है। आइए जानते हैं अभिनेता ने क्या कहा है।