'श्री राधा रमणम'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
क्रिएटिवलैंड स्टूडियोज एंटरटेनमेंट के संस्थापक और एमडी सी साजन राज कुरुप कहते हैं, 'वैश्विक स्तर पर भारतीय कहानियां सुनाना हमारा मिशन है और विशेष रूप से वर्तमान समय में भगवान श्रीकृष्ण की प्रेम कथा से बेहतर कहानी और क्या हो सकती है। जैसा कि कहते हैं, 'मुश्किल समय में प्रेम आत्माओं को शुद्ध करने की सबसे अच्छी भाषा है। भगवान श्रीकृष्ण की कहानी करुणा, प्रेम और सुरक्षा की बात करती है। हमें खुशी है कि अमीष त्रिपाठी और अन्य मजबूत और उत्साही ग्लोबल टीम के साथ हम इस परियोजना को जीवित करने में सक्षम हैं'।