फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TV Celebs: मेकर्स ने इन सितारों को रातों-रात किया शो से बाहर, लिस्ट में शिल्पा शिंदे समेत इनका नाम शामिल

Fri, 07 Jun 2024 03:40 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कई बार शो के किरदारों के बदलने से टीआरपी पर भी काफी फर्क पड़ता है। इसके बावजूद भी कई बार मेकर्स किरदारों को शो से बाहर का रास्ता दिखा देते हैं। आज इस लेख में हम उन्हीं टीवी सितारों के बारे में जानेंगे...
विज्ञापन
1 of 6
शो से बाहर किए गए ये सितारे - फोटो : अमर उजाला
ओटीटी के दौर में भी टीवी धारावाहिकों का एक अपना ही मजा है। दर्शक टीवी सीरीयल के साथ एक जुड़ाव महसूस करते हैं। कई लोग जब तक अपना पसंदीदा शो नहीं देख लेते, मानो उनका दिन ही पूरा नहीं होता है। शो के हर किरदार के साथ दर्शक जुड़ाव महसूस करने लगते हैं। क्योंकि ये टीवी कलाकार हर रोज इनका मनोरंजन करते हैं। कई बार शो के इन किरदारों के बदलने से टीआरपी पर भी काफी फर्क पड़ता है। इसके बावजूद भी कई बार मेकर्स किरदारों को शो से बाहर का रास्ता दिखा देते हैं। आज इस लेख में हम उन्हीं टीवी सितारों के बारे में जानेंगे, जिन्होंने अपनी मर्जी से नहीं, ब्लकि मेकर्स द्वारा निकाने जाने पर शो का साथ छोड़ा है। तो चलिए जानते हैं इन सितारों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
शिल्पा शिंदे - फोटो : इंस्टाग्राम
शिल्पा शिंदे
टीवी अभिनेत्री शिल्पा शिंदे छो़टे पर्दे का एक जाना-माना नाम हैं। शिल्पा शिंदे टीवी शो 'भाबीजी घर पर हैं' की अंगूरी भाभी के किरदार से खूब पहचान मिली थी। दर्शकों ने अंगूरी भाभी की भूमिका में शिल्पा को काफी पसंद किया था। मगर जल्द ही उन्होंने शो से अलविदा कह दिया था। शिल्पा शिंदे का कॉमेडी शो के मेकर्स के साथ कुछ विवाद हो गया था। इसके बाद उन्हें शो से बाहर कर दिया गया था।
विज्ञापन

3 of 6
पारस कलनावत - फोटो : इंस्टाग्राम
पारस कलनावत
अभिनेता पारस कलनावत का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। पारस कलनावत को राजन शाही के शो 'अनुपमा' से घर-घर में पहचान मिली थी। वह शो में अनुपमा के बेटे के किरदार में नजर आए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पारस कलनावत को उनके व्यवहार के चलते सीरीयल 'अनुपमा' से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था।

4 of 6
शहजादा धामी - फोटो : इंस्टाग्राम
शहजादा धामी 
टीवी एक्टर शहजादा धामी का नाम भी इसमें शामिल है। शहजादा धामी को सीरीयल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में उनके किरदार में दर्शक खूब पसंद कर रहे थे। शहजादा को भी मेकर्स ने शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। सेट पर उनके बुरे व्यवहार के कारण शहजादा धामी को बाहर कर दिया गया था।
विज्ञापन

5 of 6
दृष्टि धामी - फोटो : इंस्टाग्राम
दृष्टि धामी
टीवी की जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक दृष्टि धामी का नाम भी इस सूची में शामिल है। दृष्टि धामी कई टीवी सीरीयल में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर चुकी है। सीरीयल 'मधुबाला' में अभिनेत्री को उनकी भूमिका के लिए काफी पसंद किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दृष्टि धामी को भी किसी कारण इस शो से बाहर निकाल दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ऋत्विक अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
ऋत्विक अरोड़ा
अभिनेता ऋत्विक अरोड़ा भी छोटे पर्दे के जाने माने चेहरे हैं। ऋत्विक को तू आशिकी सीरीयल से पहचान मिली थी। इस शो में वह जन्नत जुबैर के साथ नजर आए थे। ऋत्विक अरोड़ा को भी एक शो से बाहर कर दिया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक सीरीयल 'ये रिश्ते हैं प्यार के' से ऋत्विक अरोड़ा को रातों-रात बाहर कर दिया गया था। 

Bollywood Stars: ये आउटसाइडर बॉलीवुड में बना रहे हैं अपना नाम, लिस्ट में 'हीरामंडी' के नवाब भी शामिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें