फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Stars: ये आउटसाइडर बॉलीवुड में बना रहे हैं अपना नाम, लिस्ट में 'हीरामंडी' के नवाब भी शामिल

Fri, 07 Jun 2024 03:24 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड स्टार्स - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
बॉलीवुड में इन दिनों एक सुखद बदलाव देखने को मिल रहा है। जहां पहले आउटसाइडर को काम मिलना काफी मुश्किल लगता था वहीं अब आउटसाइडर ही सही लेकिन टैलेंटेड लोगों को काम मिल रहा है। चलिए आज आपको कुछ ऐसे ही स्टार्स के बारे में बताते हैं जो बॉलीवुड के किसी बड़े परिवार से नहीं आते हैं, लेकिन अपने मेहनत के दम पर वे बॉलीवुड में काम और नाम दोनों पाने में कामयाब हो रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
ताहा शाह - फोटो : इंस्टाग्राम
इस लिस्ट में ताहा शाह का नाम सबसे पहले आता है। ताहा शाह किसी फिल्मी परिवार से ताल्लुक नहीं रखते हैं। उन्होंने अपने मेहनत के दम पर धीरे-धीरे ही सही बॉलीवुड में अपनी जहग बना रहे हैं। पिछले दिनों वे 'हीरामंडी' में नजर आए थे। सूत्रों की मानें तो इस शो के बाद उन्हें कई दर्शकों ने 'नया सुशांत सिंह राजपूत' का भी टैग दिया है। ताहा शाह कान फिल्म फेस्टिवल में भी शामिल हुए थे। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतिभा रांटा - फोटो : इंस्टाग्राम
'लापता लेडीज' की अभिनेत्री प्रतिभा रांटा का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है। प्रतिभा रांटा बिना किसी गॉडफादर के बॉलीवुड में अपनी पहचान बना रही हैं। अपनी पहली ही फिल्म से वे दर्शकों के दिलों पर जादू चलाने में कामयाब रही हैं। इस फिल्म के बाद वे 'हीरामंडी' में नजर आई थीं। 

4 of 5
तृप्ति डिमरी - फोटो : इंस्टाग्राम
तृप्ति डिमरी का नाम अगर इस लिस्ट में नहीं शामिल किया जाए तो यह लिस्ट अधूरी रह जाएगी। तृप्ति किसी फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं आती हैं। वे धीरे-धीरे ही सही, लेकिन बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही हैं। तृप्ति फिल्म 'एनिमल' से रातों-रात नेशनल क्रश बन गईं। वे अभी कई बड़ी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नितांशी गोयल - फोटो : इंस्टाग्राम
'लापता लेडीज' में 'फूल' की भूमिका निभा चुकी नितांशी गोयल भी इस लिस्ट में शामिल यहीं। नितांशी गोयल अपने दम पर बॉलीवुड में काम कर रही हैं। वे 'लापता लेडीज' के बाद 'मेट गाला 2024' में भी अपना जलवा बिखेर चुकी हैं। सूत्रों की मानें तो आने वाले दिनों वे कई फिल्मों में काम करती दिखने वाली हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें