फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khatron Ke Khiladi 14: खतरों से खलने को तैयार हैं शालीन! रोहित शेट्टी के शो में लगेगा कंट्रोवर्सी का तड़का

Mon, 13 May 2024 10:23 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शालीन भनोट - फोटो : इंस्टाग्राम
'बिग बॉस' फेम अभिनेता शालीन भनोट एक बार फिर से सुर्खियों में बने हुए हैं। अफवाहों का बाजार गर्म है कि शालीन रोहित शेट्टी के रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 14' का हिस्सा बनने जा रहे हैं। इससे पहले शालीन 'बिग बॉस 13' में अपने और टीना दत्ता के रिश्तों को लेकर काफी चर्चा में रह चुके हैं। आइए आपको बताते हैं शालीन ने इस खबर पर क्या कुछ कहा है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
शालीन भनोट - फोटो : इंस्टाग्राम

शालीन भनोट टीवी इंडस्ट्री के मशहूर सितारों में से एक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वे आने वाले दिनों में 'खतरों के खिलाड़ी 14' में खतरों से खेलते नजर आने वाले हैं। इस शो में उनके अलावा आसिम रियाज और निमरित कौर अहलूवालिया भी हिस्सा लेने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
शालीन भनोट - फोटो : इंस्टाग्राम
शालीन भनोट जब पिछली बार 'बिग बॉस 13' का हिस्सा बने थे तब उनके हिस्से में काफी कॉन्ट्रोवर्सी आई थी। शो के दौरान उनका नाम अभिनेत्री टीना दत्ता के साथ भी जोड़ा गया था। इसके अलावा वे 'बिग बॉस' के घर में काफी अग्रेसिव होते भी नजर आए थे। 

4 of 5
शालीन भनोट - फोटो : इंस्टाग्राम
अब दर्शक शालीन भनोट को खतरों से खेलते हुए देखने के लिए बेकरार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेता को पिछले साल भी इस शो के लिए अप्रोच किया गया था, लेकिन वे इसके लिए तैयार नहीं थे। इस साल वे रोहित शेट्टी के शो में अभिषेक कुमार के साथ नजर आने वाले हैं। दर्शकों में अभी से ही इस सीजन को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शालीन भनोट - फोटो : इंस्टाग्राम
हालांकि अभी तक शालीन भनोट ने इस खबर की आधिकारिक रूप से कोई पुष्टि नहीं की है, लेकिन खबरों की मानें तो शालीन को 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 14' के आखिरी प्रतियोगी के रूप में शो में शामिल कर लिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें