फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahrukh Khan: झारखंड से मुंबई पहुंचा प्रशंसक, 95 दिन के इंतजार के बाद शाहरुख से हुई मुलाकात

Mon, 04 Nov 2024 02:29 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शाहरुख खान ने अपने एक प्रशंसक से मुलाकात की जो, पिछले 95 दिनों से उनसे मिलने का इंतजार कर रहा था। प्रशंसक झारखंड से अपनी दुकान बंद करके केवल अभिनेता से मिलने मुंबई आया है।

 
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान ने झारखंड से आए प्रशंसक से की मुलाकात - फोटो : एक्स @SRKUniverse
शाहरुख खान के वैसे तो दुनियाभर में लाखों-करोड़ों प्रशंसक हैं, लेकिन उनमे से कुछ प्रशंसक उन्हें इतना चाहते हैं कि सारी हदे पार कर देते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ जब उनका झारखंड से आया एक प्रशंसक 95 दिनों से उनसे मिलने का इंतजार करता रहा। अंत में वह अपने पसंदीदा अभिनेता से मिल पाया। सोशल मीडिया पर अब उसके शाहरुख खान के साथ वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं। 


 
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
95 दिन बाद प्रशंसक से मिले शाहरुख
शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाया। देश-विदेश से उन्हें प्रशंसकों की ढेर सारी शुभकामनाएं मिलीं, लेकिन उनके एक प्रशंसक ने तब सुर्खियां बटोर लीं, जब शाहरुख ने उससे 95 दिनों के बाद आज मुलाकात की। उनका यह प्रशंसक मन्नत के सामने उनका इंतजार कर रहा था।
Love And War: शुरू होने जा रही 'लव एंड वॉर' की शूटिंग, भंसाली ने रणबीर कपूर के साथ सेट किया पहला शेड्यूल
 
 
विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
दुकान बंद कर झारखंड से आया प्रशंसक
अभिनेता का प्रशंसक उनसे मिलने झारखंड से सफर तय करके मुंबई आया था। अभिनेता का यह फैन अपना कंप्यूटर सेंटर बंद करके उनसे मिलने आया था। उसकी तमन्ना तब पूरी हुई जब किंग खान ने उसके साथ तस्वीर खींचवाई। 

 

4 of 5
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
प्रशंसकों ने जन्मदिन को बनाया खास
शाहरुख का 59वां जन्मदिन 2 नवंबर को और भी खास हो गया, जब एक और प्रशंसक 59 मुकुट के आकार के गुब्बारे लेकर आया, जबकि एक छोटी लड़की ने शाहरुख के सिग्नेचर पोज को दोहराया। हालांकि, कुछ प्रशंसक सुरक्षा कारणों की वजह से मन्नत तक नहीं पहुंच पाए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
शाहरुख खान का वर्क फ्रंट
अभिनेता के वर्क फ्रंट की बात करें तो वर्ष 2023 काफी शानदार रहा। उनकी बैक-टू-बैक तीन फिल्में ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ रिलीज हुईं। उनकी आगामी फिल्मों की बात करें तो वह ‘किंग’ में नजर आएंगे। कथित तौर पर इस फिल्म का निर्देशन सुजॉय घोष ने किया है। इस फिल्म में उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी। हालांकि, उनकी टीम ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं की है।
Anushka Shetty: प्रभास की एक फिल्म से निकाला गया अनुष्का शेट्टी को, कारण जानकर दर्शक चौंक जाएंगे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें