फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Helena Luke: क्या दिलीप कुमार-अमिताभ बच्चन से भी थी हेलेना ल्यूक की दोस्ती? कल्पना अय्यर-जयदीप सेन रहे खास

Mon, 04 Nov 2024 01:32 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Helena Luke: भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी हेलेना ल्यूक का अमेरिका में निधन हो गया है। मशहूर डांसर और अभिनेत्री कल्पना अय्यर ने इस खबर की जानकारी दी है। हेलेना पिछले कुछ समय से बीमार थीं। हेलेना की जिंदगी में उनके दोस्त काफी मायने रखते थे। आइए जानते हैं किनसे थी हेलेना की खास दोस्ती।
विज्ञापन
1 of 5
दिलीप कुमार-अमिताभ बच्चन-हेलेना ल्यूक - फोटो : अमर उजाला आर्काइव मुंबई
हेलेना ल्यूक एक प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री और मॉडल थीं, जिनका जन्म मुंबई में हुआ था। वह संयुक्त राज्य अमेरिका में रहती थीं। उन्हें दो गुलाब (1983), आओ प्यार करें (1983), भाई आखिर भाई होता है (1982) जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता था। अमिताभ बच्चन की फिल्म 'मर्द' में हेलेना ने खास किरदार निभाया था। उनकी दोस्ती बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों से थी, जिनमें दिलीप कुमार, अमिताभ बच्चन, जयदीप सेन और कल्पना अय्यर का नाम शामिल है।
विज्ञापन

2 of 5
हेलेना ल्यूक - फोटो : अमर उजाला आर्काइव मुंबई
अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी हेलेना ल्यूक अब इस दुनिया में नहीं रहीं। अभिनय के बाद हेलेना ने डेल्टा एयरलाइंस में भी काम किया था। हेलेना के कई दोस्त रहें, लेकिन उन सभी में सबसे करीबी दोस्त जयदीप सेन और कल्पना अय्यर रहीं। हालांकि, इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन और दिलीप कुमार का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन-दिलीप कुमार-हेलेना ल्यूक - फोटो : अमर उजाला आर्काइव मुंबई
हेलेना के करीबी दोस्त
हेलेना ने बॉलीवुड फिल्मों के साथ-साथ गुजराती थिएटर में काफी काम किया। हेलेना ल्यूक के बॉलीवुड में कुछ दोस्त भी थे, जिनमें सबसे खास निर्देशक जयदीप सेन और मशहूर डांसर और अभिनेत्री कल्पना अय्यर रही हैं। वैसे तो हेलेना के फेसबुक पर हजारों दोस्त हैं, लेकिन उनके सबसे खास दोस्तों में जयदीप और कल्पना का नाम सबसे ऊपर रहा है। जयदीप और कल्पना के अलावा हेलेना की दोस्ती अमिताभ बच्चन और दिलीप के साथ भी थी। हेलेना बॉलीवुड अभिनेत्री रही हैं, यह स्वाभाविक है की उनकी दोस्ती कई बॉलीवुड कलाकारों से रही होगी। इस एक तस्वीर में हेलेना के साथ अमिताभ बच्चन और दिलीप कुमार नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर हेलेना के दोस्त निजार ने खिंची थी।

4 of 5
हेलेना ल्यूक - फोटो : अमर उजाला आर्काइव मुंबई
जयदीप सेन-हेलेना की दोस्ती 
निर्देशक जयदीप सेन को गुम है किसी के प्यार में (2020) और तेरी मेरी डोरियां (2023), फिल्म क्रेजी 4 के निर्देशक के लिए जाना जाता है। निर्देशक जयदीप सेन ने कृष 3 के लिए भी काम किया है। जयदीप और हेलेना एक-दूसरे के काफी अच्छे दोस्त रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हेलेना ल्यूक - फोटो : अमर उजाला आर्काइव मुंबई
कल्पना अय्यर-हेलेना की दोस्ती
हेलेना बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर डांसर और एक्ट्रेस थीं। हेलेना अपनी दोस्त कल्पना अय्यर के काफी करीब थीं। कल्पना ही है, जिन्होंने हेलेना की मृत्यु की जानकारी सबसे पहले सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की। 
Triptii Dimri: एनिमल में रणबीर कपूर के साथ बोल्ड सीन को लेकर तृप्ति डिमरी से पूछा गया सवाल, डफली ने कहा उनके..
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें